नई दिल्ली। नीचे दाम पर दाल मिलों की हाजिर मांग में आये सुधार से मंगलवार को दिल्ली के नया बाजार में अरहर, उड़द, चना के साथ ही मसूर की कीमतों में तेजी दर्ज की गई।
केंद्र सरकार द्वारा दालों की कीमतों को काबू करने के लिए दालों पर स्टॉक सीमा के विरोध में कई राज्यों की मंडियां लगभग बंद होने के कारण व्यापार सीमित मात्रा में हो रहा है। दालों में थोक साथ ही खुदरा में ग्राहकी कमजोर ही बनी हुई है।
उड़द और अरहर के आयातकों में दहशत है क्योंकि आयातित उड़द और अरहर की बड़ी खेप बर्मा और भारत के रास्ते में है। केंद्र सरकार के आदेश में कहा गया है कि 15 मई के बाद आयातित दलहन, थोक विक्रेताओं पर स्टॉक लिमिट निकासी की तारीख से 45 दिनों के बाद से लागू होगी।
दाल मिलों की मांग में आये सुधार से बर्मा की लेमन अरहर के भाव 50 रुपये बढ़कर 6,200 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। हालांकि इन भाव में कोई बड़ा व्यापार नहीं हुआ। चेन्नई हाजिर बाजार में अरहर की कीमत 50 रुपये बढ़कर 6,000 रुपये प्रति क्विंटल बोली गई। आगे के सौदों में, बर्मा की नई अरहर के दाम चेन्नई से दिल्ली के लिए जुलाई डिलीवरी के भाव 50 रुपये बढ़कर 6,400 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
चेन्नई में लगातार आयातित आवक बनने के साथ ही मध्य प्रदेश और गुजरात में समर उड़द की आवक बनने के बावजूद भी दाल मिलों की नीचे दाम में मांग बढ़ने से दिल्ली में उड़द एफएक्यू और एसक्यू नई और पुरानी के भाव में 100 से 200 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी आकर भाव क्रमश: 5,450 से 6,500 रुपये और 7,000 से 7,125 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
दाल मिलों की हाजिर मांग बढ़ने के कारण दिल्ली में कनाडा और मध्य प्रदेश लाईन की मसूर में 50-50 रुपये की तेजी आकर भाव क्रमश: 6,625 और 6,625 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। कनाडा से कुल 61,500 टन मसूर की ताजा आवक काकीनाडा और मुंद्रा बंदरगाह पर पहुंची है जोकि सारा माल आयातकों ने गोदामों में रखा हुआ है।
राजस्थानी चना के भाव 75 रुपये बढ़कर दिल्ली में 5,025 से 5,050 रुपये और मध्य प्रदेश के चना के भाव 50 रुपये बढ़कर 4,925 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज, एनसीडीईएक्स पर जुलाई डिलीवरी वायदा अनुबंध में चना की कीमतों में 42 रुपये की तेजी आई, जबकि अगस्त वायदा अनुबंध में इसकी कीमतों में 70 रुपये का सुधार आया।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें