नई दिल्ली। बढ़ी हुई कीमतों पर दाल मिलों की हाजिर मांग घटने के कारण शुक्रवार को दिल्ली के नया बाजार में अरहर और उड़द की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई जबकि मसूर के दाम स्थिर बने रहे।
दालों में थोक साथ ही खुदरा में ग्राहकी कमजोर देखी गई। इसके अलावा, सरकारी नीतियों के कारण बढ़ी हुई कीमतों पर दालों में मिलों की मांग हुई।
दाल मिलों की हाजिर मांग कमजोर होने से बर्मा की लेमन अरहर पुरानी और नई के भाव में 25 से 50 रुपये की गिरावट आकर भाव क्रमश: 6,450 से 6,475 रुपये और 6,650 प्रति क्विंटल रह गए।
चेन्नई के कमजोर संकेत के साथ ही चेन्नई बंदरगाह पर नियमित विदेशी आपूर्ति बनी रहने के साथ ही समर उड़द की घरेलू आवक होने से उड़द में ग्राहकी कमजोर हुई। दिल्ली में बर्मा उड़द एफएक्यू नई और पुरानी दोनों की कीमतों में 25-50 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट आकर भाव 6,900 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। उड़द एसक्यू पुरानी और नई के भाव क्रमश: 7,900 रुपये एवं 7,950 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे।
मिलों की हाजिर मांग बनी रहने से मध्य प्रदेश और कनाडा की मसूर के भाव क्रमश: 6,850 रुपये और 6,650 प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे। केंद्र सरकार ने मसूर के आयात शुल्क और कृषि सेस में कटौती की है।
नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज, एनसीडीईएक्स पर अगस्त डिलीवरी वायदा अनुबंध में चना की कीमतों में 53 रुपये की गिरावट आई, जबकि सितंबर वायदा अनुबंध में इसकी कीमतों में 45 रुपये का मंदा आया।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें