नई दिल्ली। दाल मिलों की हाजिर मांग बढ़ने से शुक्रवार को दिल्ली के नया बाजार में अरहर के साथ ही मसूर की कीमतों में सुधार आया, जबकि अन्य दालों के दाम स्थिर बने रहे।
दाल मिलों की मांग में सुधार आने से लेमन अरहर के भाव 50 रुपये बढ़कर 6,300 से 6,325 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। आगे आयातित अरहर की आवक बढ़ेगी, इसके बावजूद भी नीचे भाव में मांग में सुधार आया। चेन्नई हाजिर बाजार में अरहर की कीमतें 100 रुपये बढ़कर 6,125 रुपये प्रति क्विंटल बोली गई। आगे के सौदों में, बर्मा की नई अरहर के दाम चेन्नई से दिल्ली के लिए जुलाई डिलीवरी के भाव 6,450 से 6,475 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
नीचे भाव पर दाल मिलों की मांग सुधरने से दिल्ली में कनाडा और मध्य प्रदेश लाईन की मसूर में 25-25 रुपये की तेजी आकर भाव क्रमश: 6,700 और 6,700 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
चेन्नई में लगातार आयातित आवक बनने के साथ ही मध्य प्रदेश और गुजरात में समर उड़द की आवक बनने से दिल्ली में उड़द एफएक्यू और एसक्यू नई और पुरानी के भाव क्रमश: 6,500 से 6,550 रुपये और 7,000 से 7,125 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे।
नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज, एनसीडीईएक्स पर जुलाई डिलीवरी वायदा अनुबंध में चना की कीमतों में 59 रुपये की तेजी आई, जबकि अगस्त वायदा अनुबंध में इसकी कीमतों में 56 रुपये का सुधार आया।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें