नई दिल्ली। दाल मिलों की हाजिर मांग बढ़ने के कारण मंगलवार को दिल्ली के नया बाजार में बर्मा उड़द की कीमतों में तेजी दर्ज की गई जबकि मसूर की कीमतों में नरमी आई।
केंद्र सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार मसूर के आयात शुल्क को 30 फीसदी से घटाकर 20 फीसदी कर दिया है, इसके अलावा मसूर के आयात पर कृषि सेस को भी 20 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी कर दिया।
चेन्नई बंदरगाह पर नियमित विदेशी आपूर्ति बनी रहने के साथ ही समर उड़द की घरेलू आवक होने के बावजूद भी चालू खरीफ में बुआई में 23 फीसदी की कमी आने से उड़द की कीमतों में सुधार आया। दिल्ली में बर्मा उड़द एफएक्यू और एसक्यू नई और पुरानी दोनों की कीमतों में 25-50 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी आई।
बर्मा उड़द एफएक्यू के भाव दिल्ली में नई और पुरानी के बढ़कर क्रमश: 6,725 और 6,700 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। उड़द एसक्यू नई और पुरानी के भाव भी बढ़कर क्रमश: 7,700 से 7,725 रुपये और 7,625 से 7,650 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
दाल मिलों की हाजिर मांग कमजोर होने से मध्य प्रदेश और कनाडा की मसूर की कीमतों में 50 से 100 रुपये की गिरावट आकर भाव क्रमश: 6,750 रुपये और 6,600 प्रति क्विंटल रह गए। केंद्र सरकार द्वारा आयात शुल्क में कटौती करने से मिलों की मांग कमजोर बनी रही।
विदेश से लगातार आवक बनी रहने से दाल मिलों की हाजिर मांग कमजोर देखी गई, जिससे बर्मा की लेमन अरहर नई और पुरानी के भाव 6,550 रुपये और 6,350 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें