नई दिल्ली। नीचे दाम पर दाल मिलों की हाजिर मांग में आये सुधार से बुधवार को दिल्ली के नया बाजार में अरहर, उड़द के साथ ही मसूर की कीमतों में तेजी दर्ज की गई जबकि राजस्थानी चना की कीमतों में 25 रुपये प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गई।
दाल मिलों की मांग में आये सुधार से बर्मा की लेमन अरहर के भाव 100 रुपये बढ़कर 6,300 से 6,325 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। हालांकि इन भाव में कोई बड़ा व्यापार नहीं हुआ। चेन्नई हाजिर बाजार में अरहर की कीमत 200 रुपये बढ़कर 6,200 रुपये प्रति क्विंटल बोली गई। आगे के सौदों में, बर्मा की नई अरहर के दाम चेन्नई से दिल्ली के लिए जुलाई डिलीवरी के भाव 150 रुपये बढ़कर 6,550 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
उधर बर्मा में लेमन अरहर पुरानी की कीमतों में 50 डॉलर का मंदा आकर भाव 770 डॉलर प्रति टन रह गए, जबकि लेमन अरहर नई के भाव 850 डॉलर प्रति टन पर स्थिर बने रहे।
चेन्नई में लगातार आयातित आवक बनने के साथ ही मध्य प्रदेश और गुजरात में समर उड़द की आवक बनने के बावजूद भी दाल मिलों की नीचे दाम में मांग बढ़ने से दिल्ली में उड़द एफएक्यू और एसक्यू नई और पुरानी के भाव में 50 से 150 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई।
बर्मा में उड़द एसक्यू की कीमतों में 30 डॉलर की गिरावट आकर भाव 920 डॉलर प्रति टन रह गए, जबकि एफएक्यू उड़द के भाव 850 डॉलर प्रति टन पर स्थिर बने रहे।
दाल मिलों की हाजिर मांग बढ़ने के कारण दिल्ली में कनाडा और मध्य प्रदेश लाईन की मसूर में 25-25 रुपये की तेजी आकर भाव क्रमश: 6,650 और 6,650 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
दिल्ली में राजस्थानी चना के भाव में 25 रुपये का मंदा आकर भाव 5,000 से 5,025 रुपये प्रति क्विंटल रह गए, जबकि मध्य प्रदेश के चना के भाव 4,900 से 4,925 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे।
नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज, एनसीडीईएक्स पर जुलाई डिलीवरी वायदा अनुबंध में चना की कीमतों में 29 रुपये की गिरावट आई, जबकि अगस्त वायदा अनुबंध में इसकी कीमतों में 33 रुपये का मंदा आया।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें