नई दिल्ली। दाल मिलों की हाजिर मांग बढ़ने से शुक्रवार को दिल्ली के नया बाजार में अरहर के साथ ही मसूर की कीमतों में तेजी दर्ज की गई, जबकि उड़द एसक्यू के भाव नरम हो गए। उधर बर्मा में उड़द एफएक्यू और एसक्यू की कीमतों में 30-30 डॉलर प्रति टन की तेजी आई।
स्थानीय मांग बढ़ने से बर्मा की लेमर अरहर की कीमतों में 50 रुपये की तेजी आकर भाव 6,540 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। चेन्नई हाजिर में लेमन अरहर की कीमतें 50 रुपये बढ़कर 6,150 रुपये प्रति क्विंटल रह गई। बर्मा लाईन की नई लेमन अरहर के आगे के सौदे जून-जुलाई शिपमेंट के करीब 100 रुपये तेज होकर भाव 6,400 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
बर्मा से अरहर नई और पुरानी के करीब 25 से 30 कंटेनरों का भारत के लिए व्यापार 670 डॉलर प्रति टन एफओबी के आधार पर हुआ।
आयातित मसूर का स्टॉक कम होने से एवं नीचे दाम पर मिलों की मांग सुधरने से कनाडा और मध्य प्रदेश लाईन की मसूर की कीमतों में 50-50 रुपये की तेजी आकर भाव क्रमशः 6,600 से 6,625 रुपये और 6,750 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। मसूर की आवक मंडियां बंद होने के साथ ही लॉकडाउन के कारण सीमित मात्रा में ही हो रही है जबकि आयात शुल्क ज्यादा होने के कारण आयात में पड़ते भी नहीं लग रहे हैं, ऐसे में मसूर की कीमतों मेंं नीचे भाव में मांग सुधरने की उम्मीद है। हालांकि, बाजार में इस बात का डर है कि कहीं सरकार जल्द ही मसूर पर आयात शुल्क कम कर सकती है या समाप्त कर सकती है।
बढ़े दाम पर मिलों की मांग कम होने एवं आगे चेन्नई में उड़द की आवक बढ़ने की संभावना से दिल्ली में बर्मा उड़द एसक्यू के दाम 50 रुपये घटकर 7,400 रुपये प्रति क्विंटल रह गए, जबकि, एफएक्यू की कीमतें 6,950 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बनी रही। बर्मा से उड़द एफएक्यू-एसक्यू किस्मों के लगभग 50-50 कंटेनरों का भारत में (चेन्नई) पहुंच व्यापार क्रमश: 830 डॉलर एवं 940 डॉलर प्रति टन, सीएनएफ के आधार पर कारोबार हुआ।
बर्मा के स्थानीय व्यापारी के अनुसार, उड़द और अरहर में कोई भी बिकवाली नीचे दाम पर बिकवाली नहीं कर रहा है, क्योंकि स्थानीय मुद्रा, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूत है। निकट भविष्य में उड़द और अरहर की कीमतों में और तेजी आने की संभावना है।
इस बीच, कंटेनरों की कमी के कारण शुल्क अधिक है।
नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज, एनसीडीईएक्स पर जून डिलीवरी वायदा अनुबंध में चना की कीमतों में 44 रुपये की तेजी आई, जबकि जुलाई वायदा अनुबंध में इसकी कीमतों में 41 रुपये का सुधार आया।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें