नई दिल्ली। खरीफ फसलों की बुआई बढ़कर 80.46 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जोकि पिछले खरीफ सीजन की तुलना में 21.10 फीसदी ज्यादा है, पिछले खरीफ की समान अवधि में फसलों की बुआई 66.44 लाख हेक्टेयर में ही हो पाई थी।
कृषि मंत्रालय के अनुसार खरीफ की प्रमुख फसल धान की रोपाई चालू खरीफ में बढ़कर 39.61 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जोकि पिछले खरीफ 34.35 लाख हेक्टेयर से ज्यादा है।
दालों की बुआई चालू खरीफ में बढ़कर 17.82 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जबकि पिछले खरीफ सीजन की समान अवधि में इनकी बुआई 10.64 लाख हेक्टेयर में ही हो पाई थी। खरीफ दलहन में मूंग की बुआई 14.45 लाख हेक्टेयर में, उड़द की 2.98 लाख हेक्टेयर में और अन्य दालों की 0.39 लाख हेक्टेयर में ही हो पाई है, जबकि पिछले खरीफ सीजन की समान अवधि में इनकी बुआई क्रमश: 8.31, 2.01 और 0.32 लाख हेक्टेयर में ही हो पाई थी।
मोटे अनाजों की बुआई चालू खरीफ में बढ़कर 12.15 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है जोकि पिछले साल की समान अवधि के 11.67 लाख हेक्टेयर से ज्यादा है। मोटे अनाजों में मक्का की बुआई 7.85 लाख हेक्टेयर में और बाजरा की बुआई 3.42 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जबकि पिछले खरीफ की समान अवधि में इनकी बुआई क्रमश: 7.23 और 3.46 लाख हेक्टेयर में हुई थी।
तिलहनी फसलों की बुआई चालू खरीफ में 10.87 लाख हेक्टेयर में हुई है जोकि पिछले खरीफ की समान अवधि के 9.78 लाख हेक्टेयर से ज्यादा है। मूंगफली की बुआई चालू खरीफ में 5.95 लाख हेक्टेयर में और शीसम सीड की बुआई 4.27 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें