नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग, (आईएमडी) के अनुसार अनुसार इस साल दक्षिण पश्चिम मानसून केरल के तट पर 31 मई को पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस साल मानसून सीजन (जून-सितंबर) के दौरान सामान्य बरसात की होने की संभावना जताई है और सामान्य से कम बरसात की आशंका कम है। मौसम विभाग के अनुसार इस साल मानसून सीजन के दौरान 96-104 फीसदी बरसात होने की संभावना है।
केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून समय पूर्व 31 मई को पहुंच सकता है। आमतौर पर राज्य में मानसून एक जून को आता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से बताया गया कि इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में 31 मई 2021 को पहुंच सकता है।
भारतीय मानसून क्षेत्र में, मानसून की शुरुआती बारिश दक्षिण अंडमान सागर से होती है और उसकी बाद मानसूनी हवाएं उत्तर पश्चिम दिशा में बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ती हैं। मानसून की नई सामान्य तारीखों के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून 22 मई के आसपास अंडमान सागर में पहुंचेगा। विभाग ने इस वर्ष मानसून सामान्य रहने का अनुमान जताया है। सामान्य मानसून से खरीफ फसलों को फायदा होगा, क्योंकि खरीफ सीजन में धान और गन्ने को छोड़ अन्य फसलों के उत्पादन अनुमान में मानसून की भूमिका अहम होती है। अत: सामान्य मानसून से खरीफ फसलों के उत्पादन अनुमान में बढ़ातरी की संभावना है।
मानसून की शुरुआती बारिश दक्षिण अंडमान सागर से होती है और उसकी बाद मानसूनी हवाएं उत्तर पश्चिम दिशा में बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ती हैं। मानसून की नई सामान्य तारीखों के मुताबिक दक्षिणपश्चिम मानसून 22 मई के आसपास अंडमान सागर में पहुंचेगा।
मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बीते अप्रैल में बताया था कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के इस साल सामान्य रहने की संभावना है। जून से सितंबर तक सामान्य बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की लंबी अवधि का औसत (एलपीए) 98 फीसदी होगा, जो सामान्य श्रेणी में आता है।
इस साल मानसून सामान्य रहने की उम्मीद है, जोकि देश के किसानों के साथ ही अच्छी खबर है। एलपीए के 96-104 फीसदी के बीच वर्षा को सामान्य माना जाता है। आईएमडी ने आज 2021 दक्षिण पश्चिम मानसून वर्षा के लिए फर्स्ट स्टेज लॉन्ग रेंज पूर्वानुमान जारी किया है। पूरे देश में मौसमी वर्षा (जून से सितंबर) लंबी अवधि के औसत से 96 से 104 फीसदी के साथ सामान्य रहने की संभावना है।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें