नई दिल्ली। उंझा मंडी में शुक्रवार को सुपर क्वालिटी जीरा के दाम 500 रुपये घटकर 15,000 से 16,500 रुपये और मीडियम नया के भाव 100 रुपये घटकर 12,400 से 12,600 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।
मंडी में बेस्ट नया जीरा के दाम 100 रुपये घटकर 12,600 से 12,900 रुपये और चालू किस्म का भाव 12,000 से 12,400 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। जीरा की आवक शुक्रवार को 55,000 बोरियों की हुई।
सौंफ
उंझा मंडी में सुपर क्वालिटी ग्रीन सौंफ के भाव 200 रुपये घटकर 10,000 से 12,300 रुपये और बेस्ट ग्रीन क्वालिटी के दाम 9,000 से 10,000 रुपये तथा मीडियम के दाम 8,000 से 9,000 रुपये प्रति क्विंटल रहे। चालू किस्म की सौंफ के दाम 7,500 से 8,000 रुपये प्रति क्विंटल रहे।
एक्सट्रा सुपर सौंफ के दाम 17,500 से 17,800 रुपये प्रति क्विंटल रहे, तथा मंडी में सौंफ की आवक 24,000 बोरियों की हुई।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें