नई दिल्ली। दाल मिलों की हाजिर मांग बढ़ने से सोमवार को मुंबई में बर्मा उड़द के साथ ही अरहर की कीमतों में तेजी दर्ज की गई, जबकि मसूर में बिकवाली बढ़ने से नरमी दर्ज की गई।
नीचे दाम पर मिलों की कमजोर मांग बढ़ने से बर्मा की लेमन अरहर की कीमतों में 25 रुपये की तेजी आकर भाव क्रमश: 6,400 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। हालांकि घरेलू बाजार में अरहर दाल में ग्राहकी कमजोर होने से देसी अरहर की कीमतों में नरमी दर्ज की गई। अरुषा अरहर के दाम 5,850 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे।
चेन्नई में बर्मा अरहर लेमन के भाव 6,400 रुपये, अरुषा तंजानिया के दाम 5850 रुपये प्रति क्विंटल रहे।
दूसरी और, स्टॉकिस्टों की बिकवाली कम आने से उड़द एफएक्यू नई और पुरानी के भाव में 150-150 रुपये की तेजी आकर भाव क्रमश 7,450 रुपये और 7,350 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। हाजिर में स्टॉक कम होने एवं चेन्नई और दिल्ली में कीमतों में आए सुधार के कारण मुंबई में दाम बढ़े, हालांकि उड़द दाल में थोक एवं खुदरा में ग्राहकी कमजोर ही रही।
बर्मा में हड़ताल होने के कारण विदेशी आपूर्ति जल्द होने की उम्मीद नहीं है। हड़ताल के कारण किसी भी स्थानीय और विदेशी व्यापार एवं बंदरगाह पर लोडिंग-अनलोडिंग गतिविधियों को प्रभावित नहीं किया गया है। बर्मा के आधारित स्थानीय व्यापारी के अनुसार, एक सप्ताह के अंदर म्यांमार में बैंकिंग लेनदेन और बंदरगाह संचालन फिर से शुरू होने की संभावना है।
चेन्नई में बर्मा उड़द एसक्यू के दाम 50 रुपये घटकर 8,100 रुपये और अप्रैल डिलीवरी के दाम 50 रुपये घटकर 8,300 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। उड़द एफएक्यू क दाम भी 50 रुपये घटकर 7,350 रुपये प्रति क्विंटल बोले गए।
कनाडा की मसूर के भाव मुंबई, हजीरा, कांडला और मुंद्रा बंदरगाह पर 25-रुपये प्रति क्विंटल तक कम हो गए, क्योंकि घरेलू मंडियों में नई फसल की आवक और आयातित स्टॉक ज्यादा होने से मिलों की मांग कमजोर रही। हालांकि पड़ते नहीं होने के कारण मसूर का आयात नहीं हो पायेगा।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें