नई दिल्ली। स्थानीय दाल मिलों की हाजिर मांग कमजोर होने से गुरूवार को दिल्ली के नया बाजार में अरहर, चना और उड़द की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई जबकि अन्य दालों के दाम स्थिर बने रहे।
दालों में थोक के साथ ही खुदरा में ग्राहकी कमजोर ही रही। मार्च क्लोजिंग के कारण व्यापार कम हो रहा है।
दाल मिलों की कमजोर मांग के कारण बर्मा की नई लेमन अरहर के दाम 50 रुपये घटकर चेन्नई से हाजिर डिलीवरी के भाव 6,700 से 6,750 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। कर्नाटक लाईन की नेफेड की खरीदी हुई पुरानी अरहर के दाम भी 100 रुपये घटकर 6,800 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। हरियाणा लाईन की नई घरेलू अरहर की आवक कमजोर होने के बावजूद भी भाव में 50 रुपये की गिरावट आकर दाम 6,000 रुपये प्रति क्विंटल बोले गए। चेन्नई में अरहर के भाव आज 6,400 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे।
बर्मा उड़द एफएक्यू और एसक्यू की कीमतों में 100 रुपये की गिरावट आकर भाव क्रमश: 7,400 रुपये और 8,200 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। हाजिर में स्टॉक कम होने के बावजूद भी दाल मिलों की मांग कमजोर रही।
मसूर के भाव कनाडा के साथ ही मध्यप्रदेश लाईन के 5,800 रुपये प्रति किवंटल रहे।
राजस्थानी चना के दाम दिल्ली में 5,000 रुपये और मध्य प्रदेश के चना के दाम 4,950 से 4,975 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।
नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज, एनसीडीईएक्स पर मार्च डिलीवरी वायदा अनुबंध में चना की कीमतें 35 रुपये की गिरावट आई, जबकि अप्रैल वायदा अनुबंध में इसकी कीमतों में 69 रुपये का मंदा आया।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें