नई दिल्ली। राजस्थान की मसाला मंडियों में लगातार तीसरे दिन धनिया कीमतों में गिरावट दिखी। खरीददारों के पीछे हटने का असर कीमतों पर है। साउथ और बिहार लाइन के खरीददारों ने मौसम में बदलाव के बाद खरीदी से दूरी बना ली है। मंडी आवक पर भी मौसम ने असर डाला है। धनिया उत्पादक क्षेत्रों कोटा और जोधपुर संभाग में बारिश से फसल भी खराब हुई है। गीला धनिया मंडियों में आने से निर्यात सौदों में भी कमी आई है। इसका असर धनिया कीमतों पर है। आज धनिया कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल तक की गिरावट दिखी।
स्टॉकिस्ट भी वेट एंड वॉच के मोड में दिखे। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश लाइन से खरीद सामान्य रही। रामगंज मंडी में करीब 950 क्विंटल की 8 ढेरियां बिना बिके रही। रामगंज और कोटा मंडी में ऑक्शन की शुरूआत 40 से 70 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट से हुई। प्रदेश की मंडियों में आज 29,000 बोरी मंडी आवक दर्ज की गई।
रामगंज मंडी में आज धनिया बादामी 5350-5500 रुपए, धनिया ईगल 5620-5800 रुपए प्रति क्विंटल रही। कोटा और बारां मंडी में नए धनिए के भाव 5500 रुपए प्रति क्विंटल रहे। प्रदेश की मसाला मंडियों से आज स्थानीय मसाला मिलो से खरीदी अधिक रही। रामगंज मंडी में 20,900 बोरी, कोटा मंडी 3,000 बोरी, बारां मंडी में 1700 बोरी और जयपुर में 1200 बोरी धनिए की आवक रही। धनिए की एक बोरी में वजन 40 किलो तक रहा।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें