नई दिल्ली। स्थानीय दाल मिलों की नीचे दाम पर हाजिर मांग बढ़ने से दिल्ली के नया बाजार में शुक्रवार को अरहर, चना के साथ ही मसूर की कीमतों में तेजी आई जबकि आयात होने की संभावना से उड़द में मंदा आया।
मुंबई में दाम बढ़ने से बर्मा की नई लेमन अरहर के दाम 50 रुपये बढ़कर चेन्नई से हाजिर डिलीवरी के भाव 6,750 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। चेन्नई में अरहर के भाव 50 रुपये तेज होकर 6,450 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। कर्नाटक लाईन की नेफेड की खरीदी हुई पुरानी अरहर के दाम भी 50 रुपये बढ़कर 6,900 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। हरियाणा लाईन की नई घरेलू अरहर की आवक कमजोर रही तथा भाव में 50 रुपये की तेजी आकर दाम 6,000 रुपये प्रति क्विंटल बोले गए।
चना की कीमतों में 25 रुपये की तेजी आकर राजस्थानी चना के दाम 5,150 से 5,175 रुपये और मध्य प्रदेश लाईन के चना के दाम बढ़कर 5,125 से 5,150 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
बर्मा उड़द एफएक्यू और एसक्यू की कीमतों में 100 से 125 रुपये की गिरावट आकर भाव क्रमश: 7,450 रुपये और 8,375 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।
दाल मिलों की हाजिर मांग बढ़ने से कनाडा और मध्य प्रदेश लाईन की मसूर की कीमतों में 100 रुपये की तेजी आकर भाव 5,800-5,825 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। मध्य प्रदेश में खराब मौसम के साथ ही मिलों की हाजिर मांग से मसूर की कीमतों में तेजी आई।
उधर आयातित मसूर का स्टॉक दिन प्रति दिन घटता जा रहा है, तथा आयात पड़ते नहीं लगने के कारण आयात होने की उम्मीद नहीं है लेकिन घरेलू मंडियों में नई फसल की आवक लगातार बढ़ रही है, इसलिए दाल मिलों की मांग घरेलू मसूर में बढ़ने की उम्मीद है।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें