नई दिल्ली। स्थानीय दाल मिलों की हाजिर मांग बढ़ने से मंगलवार को दिल्ली के नया बाजार में अरहर, चना के साथ ही मसूर की कीमतों में तेजी दर्ज की गई।
मिलों की मांग बढ़ने से बर्मा की नई लेमन अरहर के दाम दिल्ली में 50 रुपये तेज होकर 6950 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। हालांकि, घरेलू बाजार में अरहर में बढ़ी हुई कीमतों में मांग कमजोर रही, जिससे कीमतों में 100 रुपये प्रति क्विंटल की नरमी आई, लेकिन नीचे दाम पर खरीददारों को माल कम मिला, क्योंकि स्टॉकिस्ट नीचे दाम पर बिकवाली नहीं कर रहे हैं।
स्टॉकिस्टों की बिकवाली कम आने एवं दाल मिलों की मांग बढ़ने से कनाडा और मध्य प्रदेश लाईन की मसूर की कीमतों में 50 से 75 रुपये की तेजी आकर भाव क्रमशः 5450 से 5500 रुपये तथा 5525 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
आयातित स्टॉक की उपलब्धता ज्यादा होने के साथ ही, इस वर्ष बुवाई क्षेत्रफल में बढ़ोतरी और मसूर दाल में उठाव कमजोर होने से कीमतों में ज्यादा तेजी की उम्मीद नहीं है।
मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ बाजारों में नई घरेलू मसूर की आवक देखी गई।
मुंबई में कनाडा की मसूर कंटेनर के भाव 5350 से 5,400 रुपये और कांडला में भाव 5,200 से 5,225 रुपये तथा आस्ट्रेलिया मसूर के दाम कंटेनर के 5,400 से 5,500 रुपये और मुंद्रा पर भाव 5,300 रुपये प्रति क्विंटल रहे।
मुंबई में लेमन अरहर के भाव 6550 रुपये और उड़द एफएक्यू के दाम 5,ख्850 रुपये तथा एसक्यू के भाव 8,600 रुपये प्रति क्विंटल रहे। एफएक्यू में 50 रुपये का मंदा आया।
दिल्ली में राजस्थानी चना के दाम 25 रुपये बढ़कर 4,725 से 4,750 रुपये और मध्य प्रदेश के चना के दाम 4,725 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज, एनसीडीईएक्स पर मार्च डिलीवरी वायदा अनुबंध में चना की कीमतें 6 रुपये की तेजी आई, जबकि अप्रैल वायदा अनुबंध में इसकी कीमतों में 13 रुपये का सुधार आया।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें