नई
दिल्ली। स्थानीय दाल मिलों की हाजिर मांग बढ़ने से बुधवार को दिल्ली के नया
बाजार में अरहर की कीमतों में तेजी जारी रही, जबकि चना और मसूर के भाव नरम
हो गए।
बर्मा की नई लेमन अरहर की कीमतों में दिल्ली में लगातार
पांचवे दिन 100 रुपये की तेजी आकर भाव 6,500 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
अरहर की कीमतों में तेजी को इसलिए भी समर्थन मिल रहा है क्योंकि नेफेड ने
30 जनवरी, 2021 से अरहर की बिक्री बंद कर दी। इसी तरह से चेन्नई से फरवरी
डिलीवरी की अरहर की कीमतें 50 रुपये बढ़कर 6150 से 6,175 रुपये प्रति
क्विंटल हो गई। हरियाणा लाईन की नई अरहर के दाम 50 रुपये बढ़कर 5800 रुपये
प्रति क्विंटल हो गए। कर्नाटक लाईन की नेफेड द्वारा खरीदी हुई पुरानी अरहर
के दाम दिल्ली में 100 रुपये बढ़कर 6,525 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
मुंबई
में लेमन की कीमतों में 50 रुपये की तेजी आकर भाव 6,150 से 6,200 रुपये
प्रति क्विंटल हो गए। बर्मा में लेमन अरहर नई के भाव 710 डॉलर और पुरानी के
670 डॉलर प्रति टन रहे।
उड़द एफएक्यू के भाव मुंबई में 7,500 रुपये
और पुरानी के 7,400 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर रहे। बर्मा में उड़द
एफएक्यू के भाव 805 डॉलर और एसक्यू के 940 डॉलर प्रति टन रहे।
दाल
मिलों की हाजिर मांग कमजोर होने से मसूर के भाव दिल्ली में 25 रुपये घटकर
5,400 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। मुद्रा बंदरगाह पर मसूर के भाव 25 रुपये
घटकर 5,125 रुपये और हजीरा में भी 5,125 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।
राजस्थानी चना की कीमतों में 100 रुपये का मंदा आकर भाव 4,625 रुपये और मध्य प्रदेश के चना के भाव 4,575 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
03 फ़रवरी 2021
दिल्ली में अरहर की कीमतों में तेजी जारी, चना और मसूर में नरमी
नेशनल
कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) पर मार्च डिलीवरी वायदा
अनुबंध में चना की कीमतें 36 रुपये की मंदी रही, जबकि अप्रैल वायदा अनुबंध
में इसकी कीमतों में 39 रुपये का मंदा आया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें