नई
दिल्ली। स्थानीय दाल मिलों की हाजिर मांग बढ़ने से सोमवार को दिल्ली के नया
बाजार में अरहर के साथ ही उड़द एफएक्यू की कीमतों में तेजी दर्ज की गई जबकि
मध्य प्रदेश की मसूर के साथ ही चना में मंदा आया।
चेन्नई में
कीमतों में आई तेजी से बर्मा की नई लेमन अरहर के दाम दिल्ली में 300 रुपये
तेज होकर 6,900 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। इसी तरह से चेन्नई से फरवरी
डिलीवरी की अरहर की कीमतें 6,650 से 6,700 रुपये प्रति क्विंटल और मार्च
डिलीवरी के दाम 6,950 रुपये प्रति क्विंटल बोले गए। इस दौरान, हरियाणा लाईन
की नई अरहर के दाम 300 रुपये बढ़कर 6300 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
कर्नाटक लाईन की नेफेड द्वारा खरीदी हुई पुरानी अरहर के दाम दिल्ली में 300
रुपये बढ़कर 7100 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
चेन्नई और मुंबई में
कीमतों में आए सुधार से दाल मिलों की हाजिर मांग बढ़ने से दिल्ली में बर्मा
उड़द एफएक्यू में 100 रुपये की तेजी आकर भाव क्रमशः 7,850 रुपये प्रति
क्विंटल हो गए जबकि एसक्यू के दाम 8,850 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने
रहे।
दाल मिलों की सीमित खरीददारी से मध्य प्रदेश लाईन की मसूर में
आज दिल्ली में 50 रुपये की गिरावट आकर भाव 5,450 रुपये प्रति क्विंटल रह
गए, जबकि कनाडा की मसूर के दाम 5,450 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने
रहे। आयातित स्टॉक की उपलब्धता ज्यादा होने के साथ ही, इस वर्ष बुवाई
क्षेत्रफल में बढ़ोतरी और मसूर दाल में उठाव कमजोर होने से कीमतों पर दबाव
देखा गया। मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ बाजारों में नई घरेलू मसूर की
आवक देखी गई।
दिल्ली में राजस्थानी चना के दाम 25 रुपये घटकर 4,725
रुपये और मध्य प्रदेश के चना के दाम 4,675 से 4,700 रुपये प्रति क्विंटल रह
गए।
नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज, एनसीडीईएक्स पर
मार्च डिलीवरी वायदा अनुबंध में चना की कीमतें 27 रुपये की गिरावट आई, जबकि
अप्रैल वायदा अनुबंध में इसकी कीमतों में 26 रुपये का मंदा आया।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें