नई दिल्ली। चालू फसल सीजन 2020-21 में देश में खाद्यान्न का रिकार्ड 30.34 करोड़ टन उत्पादन होने का अनुमान है जोकि फसल सीजन 2019-20 के 29.75 करोड़ टन से अधिक है।
कृषि मंत्रालय द्वारा जारी दूसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार चालू फसल सीजन 2020-21 में देश में धान के साथ ही गेहूं का रिकार्ड उत्पादन होने का अनुमान है। धान का उत्पादन बढ़कर 12.03 करोड़ टन और गेहूं का 10.92 करोड़ टन होने का अनुमान है जबकि इसके पिछले साल इनका उत्पादन क्रमश: 11.84 और 10.57 करोड़ टन का ही हुआ था।
मोटे अनाजों का उत्पादन अनुमान फसल सीजन 2020-21 में 493.6 लाख टन, दालों का 244.2 लाख टन और तिलहन का उत्पादन 373.1 लाख टन होने का अनुमान है। मोटे अनाजों में मक्का का उत्पादन 301.6 लाख टन होने का अनुमान है। दालों में चना का उत्पादन 116.2 लाख टन और अरहर का उत्पादन 38.8 लाख टन होने का अनुमान है। तिलहनी फसलों में सोयाबीन का उत्पादन 137.1 लाख टन और मूंगफली का 101.5 लाख टन होने का अनुमान है। सरसों का उत्पादन 104.3 लाख टन होने का अनुमान है। कपास का उत्पादन चालू फसल सीजन में 365.4 लाख गांठ (एक गांठ -170 किलो) होने का अनुमान है।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें