नई
दिल्ली। चीनी मिलों में जल्द पेराई शुरू होने से चालू पेराई सीजन 2020-21
के पहले साढ़े चार महीनों पहली अक्टूबर से 15 फरवरी 2021 तक चीनी का
उत्पादन 22.86 फीसदी बढ़कर 208.89 लाख टन का हो चुका है जबकि पिछले सीजन
में इस दौरान केवल 170.01 लाख टन चीनी का ही उत्पादन हुआ था।
चालू
पेराई सीजन में 497 चीनी मिलों में पेराई चल रही थी जिनमें से 33 चीनी
मिलों में गन्ने की उपलब्धता नहीं होने से पेराई बंद हो गई है।
इंडियन
शुगर मिल्स एसोसिएशन (इस्मा) के अनुसार चालू पेराई सीजन में महाराष्ट्र
में चालू पेराई सीजन में 15 फरवरी 2021 तक 75.46 लाख टन चीनी का उत्पादन हो
चुका है जबकि पिछले साल इस समय तक केवल 43.38 लाख टन का ही उत्पादन हुआ
था। राज्य में चालू पेराई सीजन में 183 चीनी मिलों में पेराई चल रही थी,
जिनमें से दो चीनी मिलों में पेराई बंद हो चुकी है।
उत्तर प्रदेश
में चालू पेराई सीजन में 120 चीनी मिलों में पेराई चल रही थी, जिसमें से
चार मिलों में पेराई बंद हो चुकी है। राज्य में 15 फरवरी 2021 तक 65.13 लाख
टन चीनी का उत्पादन हुआ है जोकि पिछले पेराई सीजन की समान अवधि में 66.34
लाख टन से थोड़ा कम है, पिछले पेराई सीजन में राज्य में 119 मिलों में
पेराई चल रही थी।
कर्नाटक में चालू पेराई सीजन में 15 फरवरी तक
39.07 लाख टन चीनी का उत्पादन हो चुका है जबकि पिछले पेराई सीजन की समान
अवधि में केवल 30.80 लाख टन चीनी का ही उत्पादन हुआ था।
गुजरात में
चालू पेराई सीजन में चीनी का उत्पादन 6.55 लाख टन और तमिलनाडु में 2.25
लाख टन चीनी का उत्पादन 15 फरवरी 2021 तक हो चुका है। देश के अन्य राज्यों
आंध्रप्रदेश और तेलंगाना, बिहार, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और मध्य
प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और ओडिशा में 20.43 लाख टन चीनी का उत्पादन हो
चुका है।
इस्मा के अनुसार चालू सीजन के पहले साढ़े चार महीनों में करीब 25 लाख टन चीनी के निर्यात सौदे हो चुके हैं।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें