नई दिल्ली। स्थानीय मिलों की हाजिर मांग बढ़ने से शुक्रवार को दिल्ली के नया बाजार में बर्मा की अरहर और उड़द के साथ ही कनाडा और मध्य प्रदेश की मसूर की कीमतों में तेजी आई।
अन्य बाजारों में दाम बढ़ने के साथ ही स्थानीय दाल मिलों की हाजिर मांग बढ़ने से दिल्ली में बर्मा लाइन की नई अरहर की कीमतों में 50 रुपये की तेजी आकर भाव 5,975 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
इसी तरह, चेन्नई से जनवरी डिलीवरी के लिए अरहर की कीमतों में आज 100 रुपये की तेजी आकर भाव 5,700 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
हरियाणा लाईन की नई अरहर की कीमतों में 50 रुपये की तेजी आकर भाव 5,250 से 5,275 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
बर्मा में लेमन अरहर नई का भाव 690 डॉलर और पुरानी का भाव 640 डॉलर प्रति टन रहा।
दाल मिलों की हाजिर मांग बढ़ने एवं स्टॉक कम होने के कारण बर्मा उड़द एफएक्यू और एसक्यू की किस्मों में 25 रुपये की तेजी आकर भाव क्रमश: 7,400 रुपये और 8,350 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
बर्मा में उड़द एसक्यू का भाव 910 डॉलर प्रति टन हो गया, इसमें 10 डॉलर प्रति टन की तेजी आई। एफएक्यू उड़द का भाव 800 डॉलर प्रति टन पर स्थिर बना रहा।
नीचे दाम पर मांग बढ़ने से मध्य प्रदेश और कनाडा लाईन की मसूर की कीमतों में 50 से 75 रुपये की तेजी आकर भाव क्रमश 5,500 रुपये और 5,325 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
आयातित स्टॉक की उपलब्धता ज्यादा होने के साथ ही, चालू रबी में बुवाई क्षेत्र में हुई बढ़ोतरी से कीमतों पर दबाव है।
दिल्ली में राजस्थान लाइन के चना के दाम 4,625 रुपये और एमपी लाईन के चना के भाव 4,600 रुपये प्रति क्विंटल रहे। इंदौर में चना के भाव 4,475 से 4,500 रुपये, मुंबई में तंजानियां के चना का भाव 4,300 रुपये और जलगांव में चापा का भाव 4,600 रुपये प्रति क्विंटल रहा।
मूंग के भाव दिल्ली में 6,500 से 7,550 रुपये प्रति क्विंटल रहे।
नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) पर जनवरी डिलीवरी के वायदा अनुबंध में 1 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई, जबकि मार्च वायदा अनुबंध के भाव में 3 रुपये प्रति क्विंटल का सुधार आया।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें