नई दिल्ली। स्थानीय मिलों की हाजिर मांग बढ़ने से बुधवार को दिल्ली के नया बाजार में बर्मा की उड़द की कीमतों में तेजी दर्ज की गई।
बर्मा उड़द एफएक्यू और एफक्यू की कीमतों में आज दिल्ली में 25-50 रुपये की तेजी आकर भाव क्रमश: 7,350 रुपये और 8,350 रुपये प्रति क्विंटल हो गए, चेन्नई में आए सुधार से इसके भाव बढ़े हैं, जबकि आयातित उड़द का हाजिर स्टॉक कम होने के कारण मिलों को एफएक्यू का माल नहीं मिल रहा है।
आयातित हाजिर स्टॉक कम होने के साथ दाल मिलों की मांग में आए सुधार से चेन्नई और दिल्लीके बाजार में बर्मा उड़द की कीमतों में 25 से 50 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी आई। दूसरी ओर, बर्मा उड़द एफएक्यू में दाल मिलों की सीमित खरीद होने से कोलकाता में 50 रुपये प्रति क्विंटल का मंदा आया। मिलों की मांग कमजोर होने के कारण राजस्थान की प्रमुख मंडियों में नई देसी उड़द की कीमतों में क्वालिटीनुसार 100 से 200 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई। नेफेड ने खरीफ 2018 की खरीद हुई उड़द मध्य प्रदेश में 5,301 प्रति क्विंटल की दर 12 जनवरी, 2021 को बेची।
मुंबई, हजीरा, मुंद्रा और कांडला बंदरगाह पर कनाडा की क्रिमसन मसूर के साथ ही मुंबई के बाजारों में ऑस्ट्रेलिया मसूर की कीमतों में बुधवार को 25 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट आई। दूसरी ओर, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के प्रमुख बाजारों में दाल मिलों की सीमित मांग के कारण देसी मसूर के दाम लगभग स्थिर बने रहे।
दिल्ली में राजस्थान के चना की कीमतों मेंं 50 रुपये का मंदा आकर भाव 4,600 से 4,625 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। मध्य प्रदेश के चना के दाम घटकर 4,575 से 4,600 रुपये प्रति क्विंटल रह।
मूंग के दाम दिल्ली में 6,500 से 7,500 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे।
नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) पर जनवरी डिलीवरी के वायदा अनुबंध में 35 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई, जबकि मार्च वायदा अनुबंध में भाव में 45 रुपये प्रति क्विंटल का मंदा आया।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें