नई
दिल्ली। चीनी मिलों में जल्द पेराई शुरू होने से चालू पेराई सीजन 2020-21
के पहले तीन महीनों पहली अक्टूबर से 31 दिसंबर 2020 तक चीनी का उत्पादन 42
फीसदी बढ़कर 110.22 लाख टन को हो चुका है जबकि पिछले सीजन में इस दौरान
केवल 77.63 लाख टन चीनी का ही उत्पादन हुआ था।
इंडियन शुगर मिल्स
एसोसिएशन (इस्मा) के अनुसार चालू पेराई सीजन में महाराष्ट्र में चालू पेराई
सीजन में 31 दिसंबर 2020 तक 39.86 लाख टन चीनी का उत्पादन हो चुका है जबकि
पिछले साल इस समय तक केवल 16.50 लाख टन का ही उत्पादन हुआ था। राज्य में
चालू पेराई सीजन में 179 चीनी मिलों में पेराई आरंभ हो चुकी है जबकि पिछले
पेराई सीजन में इस समय तक केवल 135 मिलों में ही पेराई आरंभ हो पाई थी।
उत्तर
प्रदेश में चालू पेराई सीजन में 120 चीनी मिलों में पेराई आरंभ हो चुकी है
तथा 31 दिसंबर 2020 तक राज्य में 33.66 लाख टन चीनी का उत्पादन हो चुका है
जबकि पिछले पेराई सीजन की समान अवधि में 33.16 लाख टन का ही उत्पादन हुआ
था तथा 119 मिलों में पेराई आरंभ हो चुकी थी।
कर्नाटक में चालू
पेराई सीजन में 31 दिसंबर तक 24.16 लाख टन चीनी का उत्पादन हो चुका है जबकि
पिछले पेराई सीजन की समान अवधि में केवल 16.33 लाख टन चीनी का ही उत्पादन
हुआ था।
गुजरात में चालू पेराई सीजन में चीनी का उत्पादन 3.35 लाख
टन और आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में 94 हजार टन, तमिलनाडु में 85 हजार टन,
बिहार में 1.88 लाख टन, हरियाणा 1.95 लाख टन, पंजाब 1.20 लाख टन, उत्तराखंड
एक लाख टन तथा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 1.30 लाख टन चीनी का उत्पादन
31 दिसंबर 2020 तक हो चुका है।
केंद्र सरकार ने चालू पेराई सीजन
में 60 लाख टन चीनी के निर्यात के लिए मिलों को 600 रुपये प्रति क्विंटल की
दर से सब्सिडी देने का निर्णय किया है, इससे आगे निर्यात सौदों में तेजी
आने का अनुमान है। इस्मा के अनुसार इस समय इंडोनेशिया के साथ ही मलेशिया की
चीनी में आयात मांग बनी हुई है तथा खाड़ी देशों के साथ ही श्रीलंका और
बंगलादेश के अलावा पूर्वी अफ्रीकी देशों को अच्छे निर्यात की संभावना है।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें