नई दिल्ली। दाल मिलों की मांग कमजोर होने के कारण सोमवार को चना, अरहर के साथ ही उड़द की कीमतों गिरावट दर्ज की गई। देशभर की मंडियों में मसूर की कीमतों में भी मंदा देखा गया।
महाराष्ट्र, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में नई फसल की बढ़ने के साथ ही विदेश से आयात ज्यादा हो रहा है, जबकि दाल मिलों की कमजोर मांग से हाजिर बाजार में अरहर पुरानी और नई की कीमतें दिल्ली में आज क्रमशः 5,800 रुपये और 5,900 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बनी रही। दूसरी ओर चेन्नई से दिसंबर डिलीवरी के लिए लेमन अरहर की कीमतों में 50 रुपये का मंदा आकर भाव 5,650 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।
बर्मा उड़द एफएक्यू/एसक्यू में दाम मिलों की खरीद कमजोर होने से दिल्ली में 25 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई, क्योंकि उड़द दाल में ग्राहकी कमजोर रही, जबकि चेन्नई में हाजिर स्टॉक कम होने से सुधार आया।
मुंबई, कोलकाता, हजीरा, मुंद्रा और कांडला बंदरगाह के साथ ही मुंबई में ऑस्ट्रेलिया के साथ ही कनाडा की क्रिमसन मसूर की 25-50 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर, कमजोर मांग से देसी मसूर के दाम स्थिर हो गए। मध्यप्रदेश के प्रमुख बाजार में सोमवती अमावस्या के बंद होने के कारण व्यापारिक गतिविधियां कमजोर रही।
दिल्ली में चना के भाव में 50 रुपये का मंदा आकर राजस्थान लाईन के चना के दाम 4,875 रुपये, एवं मध्यप्रेश लाईन के चना के दाम 4,850 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।
कानपुर में मध्य प्रदेश के चना के भाव 25 रुपये घटकर 4,975 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।
मसूर एमपी और यूपी लाइन के भाव कानपुर में 5,450 रुपये, मटर के भाव 6,800 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। इनमें 50 रुपये का सुधार आया।
दाल मिलों की मांग कमजोर होने से सोमवार को प्रमुख मंडियों में मूंग की कीमतें लगभग स्थिर बनी रही। सोमवती अमावस्या के कारण ज्यादातर बाजार बंद होने के कारण व्यापारिक गतिविधियां कमजोर रही।
नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) पर दिसंबर महीने के वायदा अनुबंध में चना की कीमतों में 46 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट आई, जबकि जनवरी वायदा अनुबंध में इसके भाव 24 रुपये नरम रहे।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें