नई दिल्ली। स्थानीय मिलों की मांग कमजोर होने के कारण सोमवार को दिल्ली के नया बाजार में उड़द और मसूर की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई जबकि अरहर के दाम स्थिर रहे लेकिन ग्राहकी कमजोर रही।
बर्मा उड़द एफएक्यू और एसक्यू की कीमतों में 50 रुपये की गिरावट आकर भाव क्रमशः 7300 रुपये और 8300 से 8,350 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। हाजिर में स्टॉक कम होने के बावजूद भी कीमतों में मंदा बना हुआ है। इसी प्रकार, महाराष्ट्र लाईन की नई उड़द के साथ-साथ मध्य प्रदेश लाईन की पुरानी नेफेड द्वारा खरीदी हुई उड़द की कीमतों में 50 रुपये की गिरावट आकर भाव क्रमशः 7,700 रुपये और 6,800 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।
हाजिर बाजार में आयातित स्टॉक कम होने के बावजूद भी दाल मिलों की मांग कमजोर होने से सोमवार को मुंबई, दिल्ली, चेन्नई तथा कोलकाता के बाजारों में बर्मा उड़द की कीमतों में 50 से 100 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर, दाल मिलों की सीमित खरीद के साथ ही आवक ज्यादा होने से प्रमुख बाजारों में क्वालिटीनुसार नई देसी उड़द की कीमतों में मिलाजुला रुख रहा। आयात बढ़ने के साथ ही दाल मिलों की खरीद कमजोर होने से कनाडा के साथ ही मध्य प्रदेश लाईन की मसूर के भाव में 25-50 रुपये प्रति क्विंटल का मंदा आया। चालू रबी में बुआई में हुई बढ़ोतरी से मसूर की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। दाल मिलों की मांग कमजोर होन से सोमवार को मुंबई, कोलकाता, हजीरा, मुंद्रा और कांडला बंदरगाह के साथ ही मुंबई बाजार में ऑस्ट्रेलिया के साथ कनाडा की क्रिमसन मसूर की कीमतों में 25 से 75 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई। इसी तरह से, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के प्रमुख बाजार में स्थानीय मिलों की सीमित मांग से देसी मसूर की कीमतों में 50 से 100 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई।
दाल मिलों की कमजोर मांग से हाजिर बाजार में पुरानी और नई अरहर की कीमतें क्रमश: 5,500 रुपये और 5,600 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बनी रही। इसी तरह से चेन्नई से दिसंबर डिलीवरी के लिए लेमन अरहर की कीमतें 5400 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बनी रही। आयात बढ़ने के साथ ही उत्पादक राज्यों की मंडियों में नई फसल की आवक बढ़ने से कीमतों पर दबाव बना।
इस बीच, 19 दिसंबर, 2020 को महाराष्ट्र में नेफेड ने 5,500-5,901 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 500 टन खरीफ 2019 की अरहर की निविदा को मंजूरी दी।
नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) पर जनवरी महीने के वायदा अनुबंध में चना की कीमतों में 143 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट आई, जबकि मार्च वायदा अनुबंध में इसके भाव 93 रुपये नरम रहे।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें