नई दिल्ली। पंजाब एवं हरियाणा के किसानों के आंदोलन के कारण इन राज्यों की मंडियों में जहां धान की आवक कम हो रही है, वहीं दिल्ली के लिए मालों की लोडिंग नहीं होने से दिल्ली और पंजाब की मंडियों में आज चावल की कीमतों में 100 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई जबकि हरियाणा की मंडियों में आज हड़ताल होने के कारण धान की आवक नहीं हुई।
व्यापारियों के अनुसार केंद्र सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पीडीएस के माध्यम से गरीबों को पांच किलो गेहूं, या फिर चावल का आवंटन फ्री में कर रही थी, तथा यह स्कीम 30 नवंबर को बंद हो गई है। इससे चावल में हाजिर मांग बढ़ने की उम्मीद है। जानकारों के अनुसार पंजाब और हरियाणा के साथ ही उत्तर प्रदेश के किसानों के आंदोलन के कारण जहां उत्पादक मंडियों में धान की आवक प्रभावित हो रही है, वहीं दिल्ली के लिए इन राज्यों से चावल की लोडिंग भी कम हो पा रही है, इसलिए मौजूदा कीमतों में और भी सुधार बन सकता है।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें