Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
12 अप्रैल 2014
चीन में ब्राजील से मक्का आयात करने की अनुमति
बदलाव : अमेरिका से आयातित अनधिकृत जीएम मक्का की खेपें रद्द किए जाने के बाद चीन का कदम
मार्केट आउटलुक
अमेरिकी मक्का की चीन को सप्लाई घटने के आसार
सीबॉट में मक्का के भाव पर और दबाव संभव
अमेरिकी मक्का पूरी दुनिया में हो सकता है सस्ता
चीन ने ब्राजील का मक्का आयात करने की अनुमति दे दी है। इससे अमेरिकी मक्का के मूल्य पर दबाव बढऩे की संभावना जताई जा रही है। चीन द्वारा पिछले कई महीनों से अमेरिका से आयातित अनधिकृत किस्म के जीएम (जेनेटिकली मॉडीफाइड) मक्का की खेपें नामंजूर की जा रही है। माना जा रहा है कि इससे मक्का की सप्लाई में आ रही कमी पूरी करने के लिए ब्राजील के मक्का को अनुमति दी गई है।
गौरतलब है कि पिछले साल जुलाई में पहली बार अमेरिका से चीन में आयातित मक्का की जांच में खुलासा हुआ था कि यह जीएम मक्का ऐसी किस्म की है। अमेरिका में उगाई जाने वाली कुछ किस्मों की जीएम मक्का आयात करने के लिए चीन में अनुमति दी है।
लेकिन अमेरिका से ऐसी किस्म का भी मक्का भेजा जा रहा है, जिस अभी तक चीन की सरकार ने अनुमति नहीं दी है। हालांकि अनुमति के लिए आवेदन किया जा चुका है। अभी तक 10 लाख टन से ज्यादा की खेपें चीन द्वारा नामंजूर की जा चुकी हैं।
चीन के क्वारिन्टाइन अधिकारियों ने अपने विभाग की वेबसाइट पर जारी बयान में कहा कि ब्राजील का मक्का आयात करने की 31 मार्च को अनुमति दी गई है। ब्राजील दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक है। वहां की सरकार ने पिछले साल चीन को मक्का सप्लाई की अनुमति देने का अनुरोध किया था। निर्यात शुरू करने के बारे में अभी तारीख नहीं बताई गई है।
चीन मुख्य रूप से दुनिया के सबसे बड़े निर्यातक अमेरिका से मक्का का आयात करता है। लेकिन अनधिकृत जीएम मक्का की करीब दस लाख टन की खेपें रद्द किए जाने के बाद उपलब्धता प्रभावित हो रही है। चीन ने अभी तक किस्म के जीएम मक्का को अनुमति नहीं दी है।
चीन को ब्राजील के मक्का की सप्लाई होने से अमेरिका में भाव गिरने की संभावना है। चीन द्वारा खेपें रद्द किए जाने के कारण पहले से ही शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड (सीबॉट) में इसके मूल्य पर दबाव है। मंगलवार को सीबॉट में मई डिलीवरी मक्का के दाम करीब 0.5 फीसदी नरम रहे।
मेलबॉर्न में एएनजेड के एग्री कमोडिटी स्ट्रेटजिस्ट पॉल डीन ने कहा कि इस घटना से अमेरिकी मक्का के दाम गिर सकते हैं। अनुमान है कि अमेरिकी मक्का वैश्विक बाजार में सस्ता हो जाएगा। (Business Bhaskar)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें