Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
31 मार्च 2014
इस साल 376 लाख गांठ कपास उत्पादन का अनुमान
आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में बेहतर फसल से इस साल देश का कुल कपास उत्पादन 376 लाख गांठ (प्रति 170 किलो) होने का अनुमान है। यह पिछले अनुमान से 15 लाख गांठ अधिक है। भारतीय कपास महासंघ (आईसीएफ) के अध्यक्ष जे तुलासिद्धरण ने आज यहां बताया कि आड्डध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में बेहतर फसल के अनुमान से देश के कुल कपास उत्पादन में बढ़ोतरी होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि आंध्र प्रदेश के कपास उत्पादन में सुधार दर्ज किया जा गया है और यहां की फसल कीट अथवा अन्य किसी कारण से प्रभावित नहीं हुई है, जबकि महाराष्ट्र की कपास की उपज और गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार आया है।
उल्लेखनीय है कि कपास का वर्ष अक्टूबर से सितंबर तक चलता है। इस वर्ष गुजरात में सर्वाधिक 120 लाख गांठ कपास उत्पादन का अनुमान है, जो पिछले अनुमान से 5 लाख गांठ कम है। महाराष्ट्र में 80 लाख गांठ कपास उत्पादन रहने का नया अनुमान है जो पहले 70 लाख गांठ अनुमानित था। आंध्र प्रदेश में संशोधित अनुमान 73 लाख गांठ है, जबकि पहले इस राज्य में 65 लाख गांठ उत्पादन होने का अनुमान लगाया गया था। इसी प्रकार तमिलनाडु और ओडिशा में क्रमश: 5 लाख एवं 3 लाख गांठ कपास उत्पादन का अनुमान लगाया गया है। (BS Hindi)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें