Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
05 मार्च 2014
चालू सीजन में चीनी उत्पादन 10.5% गिरा
168.6 लाख टन चीनी का उत्पादन हो पाय है फरवरी के अंत तक
चालू पेराई सीजन 2013-14 (अक्टूबर से सितंबर) के दौरान 28 फरवरी तक चीनी उत्पादन में 10.5 फीसदी की गिरावट आकर कुल उत्पादन 168.6 लाख टन का हुआ है। देश भर में इस समय 460 चीनी मिलों में पेराई चल रही है जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 23 चीनी मिलें ज्यादा हैं।
इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (इस्मा) के अनुसार चालू पेराई सीजन में प्रमुख उत्पादक राज्यों महाराष्ट्र के साथ ही उत्तर प्रदेश में चीनी का उत्पादन कम हुआ है। अक्टूबर से शुरू हुए चालू पेराई सीजन में 168.6 लाख टन चीनी का ही उत्पादन हुआ है जबकि पिछले साल की समान अवधि में 188.4 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ था।
महाराष्ट्र में चालू पेराई सीजन में 28 फरवरी तक 57.1 लाख टन चीनी का उत्पादन ही हुआ है जबकि पिछले पेराई सीजन में 65.7 लाख टन चीनी का उत्पादन हो चुका था। राज्य में चालू पेराई सीजन में रिकवरी 11.1 फीसदी की ही आ रही है जबकि पिछले पेराई सीजन में औसतन रिकवरी 11.15 फीसदी की थी।
उत्तर प्रदेश में चालू पेराई सीजन में अभी तक 42.75 लाख टन चीनी का ही उत्पादन हुआ है जबकि पिछले पेराई सीजन की समान अवधि में 50.09 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ था।
चालू पेराई सीजन में राज्य में अभी तक 475 लाख टन गन्ने की पेराई हुई है जबकि पिछले पेराई सीजन की समान अवधि में 560 लाख टन गन्ने की पेराई हुई थी। कर्नाटक में चालू पेराई सीजन में अभी तक 31.50 लाख टन, गुजरात में 8.60 लाख टन और तमिलनाडु में 5.70 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ है। (Business Bhaskar....R S Rana)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें