Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
13 मार्च 2014
बासमती चावल का निर्यात 10% बढऩे के आसार
आर एस राणा : नई दिल्ली... | Mar 13, 2014, 10:53AM IS
बेहतर शिपमेंट
38 लाख टन बासमती का निर्यात हो सकता है चालू वित्त वर्ष में
34 लाख टन निर्यात रहा था वित्त वर्ष 2012-13 के दौरान
30 लाख टन के निर्यात सौदे हो चुके हैं पहले दस माह में
27 लाख टन निर्यात सौदे हुए थे पिछले साल समान अवधि में
चालू वित्त वर्ष 2013-14 में बासमती चावल के निर्यात में 9.8 फीसदी की बढ़ोतरी होकर कुल निर्यात 38 लाख टन होने का अनुमान है। एपीडा के अनुसार चालू वित्त वर्ष 2013-14 के पहले 10 महीनों (अप्रैल से जनवरी) के दौरान बासमती चावल के निर्यात सौदों में 13.5 फीसदी की बढ़ोतरी होकर कुल निर्यात सौदे 30.88 लाख टन के हो चुके हैं।
एपीडा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बिजनेस भास्कर को बताया कि चालू वित्त वर्ष 2013-14 में बासमती चावल का निर्यात बढ़कर 38 लाख टन होने का अनुमान है जबकि वित्त वर्ष 2012-13 में 34.59 लाख टन का निर्यात हुआ था।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अनुसार चालू वित्त वर्ष 2013-14 के पहले 10 महीनों अप्रैल से जनवरी के दौरान बासमती चावल का निर्यात मूल्य के हिसाब से 58.84 फीसदी बढ़कर 23,517.11 करोड़ रुपये का हो चुका है। जबकि वित्त वर्ष 2012-13 की समान अवधि में 14,805.87 करोड़ रुपये मूल्य का निर्यात हुआ था।
ऑल इंडिया राइस एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एम पी जिंदल ने बताया कि ईरान की मांग कम होने से जनवरी-फरवरी में बासमती चावल के निर्यात सौदे कम हुए हैं। हालांकि आगामी महीने में निर्यात सौदों में फिर से तेजी आने की संभावना है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में पूसा-1121 बासमती चावल सेला के निर्यात सौदे 1,400 से 1,450 डॉलर और ट्रेडिशनल बासमती के निर्यात सौदे 1,650-1,750 डॉलर प्रति टन की दर से हो रहे हैं। खुरानिया एग्रो के प्रबंधक रामविलास खुरानिया के बताया कि बासमती चावल में निर्यातकों की मांग कम होने से कीमतों में गिरावट आई है।
उत्पादक मंडियों में पूसा-1121 बासमती चावल सेला की कीमतों में महीनेभर में 500 रुपये की गिरावट आकर भाव 7,200 से 7,500 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। इस समय मंडियों में बासमती पूसा-1121 धान की कीमतें 4,000 से 4,500 रुपये प्रति क्विंटल चल रही है लेकिन इन भावों में मांग कमजोर है।
(Business Bhaskar....R S Rana)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें