Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
04 अक्टूबर 2013
कमोडिटी बाजार: एग्री में आगे क्या करें
एग्री कमोडिटीज में आज का कारोबार बंद हो गया है। चने में काफी उठा पटक दिखी और एनसीडीईएक्स पर चना 3000 रुपये के नीचे बंद हुआ। जौ 2 फीसदी टूटा। गेहूं 1 फीसदी गिरा। चीनी भी कमजोर हुई। एमसीएक्स पर आलू 2 फीसदी चढ़ा।
रुपये में मजबूती की वजह से एनसीडीईएक्स पर सोया तेल 0.5 फीसदी गिरा। सोयाबीन भी 0.5 फीसदी कमजोर हुआ। हालांकि, सरसों 0.6 फीसदी मजबूत हुई। एमसीएक्स पर सीपीओ में मामूली बढ़त रही।
मसालों में एमसीएक्स पर इलायची में कमजोरी रही। एनसीडीईएक्स पर लाल मिर्च 0.5 फीसदी गिरी। धनिया 1.3 फीसदी टूटा। हालांकि, हल्दी करीब 1.5 फीसदी चढ़ी। जीरे में भी मजबूती आई।
एनसीडीईएक्स पर ग्वार गम 3 फीसदी और ग्वार सीड 4 फीसदी चढ़े। एमसीएक्स पर ग्वार गम 4 फीसदी और ग्वार सीड 2.5 फीसदी मजबूत हुए। वहीं, मेंथा तेल में 1 फीसदी की गिरावट आई।
इंडिया इंफोलाइन की निवेशकों के लिए टिप्स
सोया तेल: खरीदें - 680, लक्ष्य - 688, स्टॉपलॉस - 674
धनिया (नवंबर वायदा): बेचें - 6330, लक्ष्य - 6150, स्टॉपलॉस - 6421
शाम के सत्र में नॉन-एग्री में क्या करें
घरेलू बाजार में रुपये की मजबूती ने सोने-चांदी को पस्त कर रखा है। एमसीएक्स पर सोना करीब 1 फीसदी टूटकर 29900 रुपये के स्तर पर है। चांदी 1 फीसदी टूटकर 48100 रुपये पर कारोबार कर रही है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में गिरावट बढ़ गई है। कॉमैक्स पर सोना 0.5 फीसदी और चांदी 1 फीसदी टूटे हैं।
घरेलू बाजार में कच्चे तेल में गिरावट जारी है। एमसीएक्स पर कच्चा तेल 0.75 फीसदी गिरकर 6400 रुपये के स्तर पर है। नायमैक्स पर भी कच्चा तेल संभला है और भाव 103.5 डॉलर के ऊपर है। ब्रेंट क्रूड भी 109.5 डॉलर के करीब पहुंचा है।
नैचुरल गैस में गिरावट का ही रुझान है। एमसीएक्स पर नैचुरल गैस 1.25 फीसदी टूटकर 217 रुपये के स्तर पर है। गुरुवार को नैचुरल गैस में 3 फीसदी की गिरावट आई थी। अमेरिकी एनर्जी डिपार्टमेंट के मुताबिक पिछले हफ्ते नैचुरल गैस का स्टॉक अनुमान से ज्यादा बढ़ा है।
घरेलू बाजार में बेस मेटल्स में बिकवाली जारी है। एमसीएक्स पर कॉपर, एल्यूमिनियम, लेड, जिंक 1 फीसदी टूटे हैं। निकेल में भी 0.25 फीसदी कमजोरी है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी बेस मेटल्स में बेहद सुस्त कारोबार हो रहा है।
एसएसजे फाइनेंस की निवेशकों के लिए टिप्स
सोना एमसीएक्स (दिसंबर वायदा): खरीदें - 29100, स्टॉपलॉस - 28800, लक्ष्य - 29600
चांदी एमसीएक्स (दिसंबर वायदा): खरीदें - 47800, स्टॉपलॉस - 47100, लक्ष्य - 49000
कच्चा तेल एमसीएक्स (अक्टूबर वायदा): खरीदें - 6360, स्टॉपलॉस - 6300, लक्ष्य - 6480 (Hindi.Moneycantorl.com)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें