Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
18 अप्रैल 2013
कपास उत्पादन 340 लाख गांठ होने का अनुमान
सरकारी उपक्रम कपास परामर्शक बोर्ड (सीएबी) ने कहा है कि अक्टूबर 2012 में शुरू होने वाले चालू सत्र में कपास उत्पादन अधिक यानी 340 लाख गांठ (170 किग्रा प्रति गांठ) होने का अनुमान है। दक्षिणी क्षेत्र का उत्पादन बढऩे से यह वृद्धि हुई है।
वस्त्र आयुक्त ए बी जोशी ने कहा, 'इस वर्ष कपास उत्पादन अधिक यानी 340 लाख गांठ होने का अनुमान है जबकि पहला अनुमान 330 लाख गांठों का ही था। इसका मुख्य कारण दक्षिणी क्षेत्रों में उत्पादन की स्थिति में मामूली सुधार का होना है।'
उन्होंने कहा, 'हमने पूरे दक्षिणी क्षेत्र में 95 लाख गांठ का कुल उत्पादन होने का अनुमान लगाया है जबकि पहले 85 लाख गांठ के उत्पादन का अनुमान लगाया गया था।'
उन्होंने कहा है कि कपास का निर्यात घटकर 89 लाख गांठ रह जाने की उम्मीद है जो निर्यात पिछले वर्ष 128 लाख गांठ हुआ था जिसका कारण चीन से आयात का घटना है। इसी प्रकार कपास का आयात जो अब तक 12 लाख गांठ की नगण्य स्थिति में था वह बढ़कर 25 लाख गांठ होने की संभावना है। (BS Hindi)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें