Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
24 अगस्त 2012
भारत में ऑर्गनिक फूड बाजार की वृद्धि दर 22%
देश में ऑर्गनिक फूड का बाजार में हर साल करीब 20-22 फीसदी की दर से बढ़ रहा है। यस बैंक के फूड एंड एग्री बिजनेस प्रमुख गिरीश ऐवाली ने कहा है कि मध्यम वर्ग के उपभोक्ताओं की क्रय शक्ति बढऩे और रसायन मुक्त खाद्य वस्तुओं के प्रति जागरूकता बढऩे की वजह से प्राकृतिक तरीके से उगाए गए ऑर्गनिक फूड की मांग तेजी से बढ़ रही है।
यस बैंक ने भारत ऑर्गेनिक फूड बाजार के बारे में यहां एक कांफ्रेंस में रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक स्तर पर ऑर्गनिक फूड का बाजार 2015 में बढ़कर 104.5 अरब डॉलर का हो जाएगा। वर्ष 2010 में यह बाजार 57.2 अरब डॉलर का था।
विश्व स्तर पर इस बाजार की विकास दर करीब 12.8 फीसदी है। ऑर्गनिक फूड का सबसे बड़ा बाजार यूरोप में है। यूरोप में वर्ष 2010 में 27.8 अरब डॉलर के ऑर्गनिक की बिक्री हुई। एशिया-पैसेफिक क्षेत्र में यह बाजार 3.5 अरब डॉलर का है। इसकी विकास दर 16.2 फीसदी है। भारत में ऑर्गनिक फूड का कुल बाजार (निर्यात को मिलाकर) करीब 1,000 करोड़ रुपये का होने का अनुमान है। (Business Bhaskar)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें