Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
31 जुलाई 2012
ओएमएसएस' में बिक्री बंद होने से गेहूं के भाव बढ़े
सरकार द्वारा खुले बाजार बिक्री योजना (ओएमएसएस) में गेहूं की बिक्री बंद कर देने से पिछले दो दिनों में ही इसके दाम 100 रुपये बढ़कर भाव 1,425 रुपये प्रति क्विंटल हो गए हैं। सरकार ने देशभर की फ्लोर मिलों को ओएमएसएस के तहत 1,170 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 13 लाख टन गेहूं की बिक्री जून से अगस्त के दौरान करनी थी, लेकिन अचानक बीच में ही बिक्री बंद कर देने से इसकी कीमतों में तेजी आ गई है।
गेहूं के थोक कारोबारी संदीप बंसल ने बताया कि ओएमएसएस में गेहूं की बिक्री रोक देने से पिछले दो दिनों में दाम 100 रुपये बढ़कर 1,425 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। उत्पादक मंडियों में भी दाम बढ़कर 1,400 रुपये प्रति क्विंटल हो गए हैं। उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य उत्पादक राज्यों में गेहूं का स्टॉक नहीं है, जबकि फ्लोर मिलों के साथ निर्यातकों की भारी खरीद बनी हुई है।
ऐसे में मौजूदा कीमतों में 100 रुपये प्रति क्विंटल की और तेजी आने का अनुमान है। निर्यातक कांडला बंदरगाह पर पहुंच 1,600 से 1,650 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने 19 जून को देशभर की फ्लोर मिलों को ओएमएसएस के तहत 30 लाख टन गेहूं बेचने का फैसला किया था। इसके तहत 13 लाख टन गेहूं का आंवटन जून से अगस्त के दौरान किया जाना था, लेकिन भारतीय खाद्य निगम ने बीच में ही बिक्री बंद कर दी।
(Business Bhaskar....R S Rana)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें