Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
09 अगस्त 2011
जून मेंचाय उत्पादन 10 प्रतिशत बढ़ा
नई दिल्ली August 08, 2011
देश का कुल चाय उत्पादन बढ़कर 11.47 करोड़ किलोग्राम हुआ
देश का चाय उत्पादन जून, 2011 में 10 प्रतिशत बढ़कर 11.47 करोड़ किलोग्राम हो गया। असम और पश्चिम बंगाल में उत्पादन में हुई बढ़ोतरी इसकी मुख्य वजह है। चाय बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार देश ने पिछले वर्ष की समान अवधि में 10.40 करोड़ किलोग्राम चाय का उत्पादन किया था।
असम में चाय उत्पादन जून, 2011 में 24 प्रतिशत बढ़कर 6.28 करोड़ किलोग्राम हो गया, जो वर्ष भर पहले की समान अवधि में 5.07 करोड़ किलोग्राम था। देश के कुल चाय उत्पादन में असम का योगदान 50 प्रतिशत का है। इसी तरह पश्चिम बंगाल में उत्पादन दो प्रतिशत से भी अधिक बढ़कर 2.59 करोड़ किलोग्राम हो गया, जो वर्ष भर पहले की समान अवधि में 2.53 करोड़ किलोग्राम था।
उत्तर भारत का चाय उत्पादन 16 प्रतिशत बढ़कर 8.94 करोड़ किलोग्राम हो गया, जो वर्ष भर पहले की समान अवधि में 7.67 करोड़ किलोग्राम था। हालांकि, दक्षिण भारत में चाय का उत्पादन वर्ष दर वर्ष आधार पर सात प्रतिशत घटकर 2.52 करोड़ किलोग्राम रह गया, जो वर्ष भर पहले की समान अवधि में 2.72 करोड़ किलोग्राम था। कैलेंडर वर्ष 2011 के जनवरी-जून की अवधि के दौरान चाय का उत्पादन बढ़कर 35.83 करोड़ किलोग्राम रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि में 33.89 करोड़ किलोग्राम था। (BS Hindi)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें