Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
21 दिसंबर 2010
निर्यात मांग घटने से मेंथा तेल में सुस्ती की संभावना
क्रिसमस की छुट्टियों के कारण मध्य जनवरी तक मेंथा उत्पादों में निर्यात मांग कमजोर रह सकती है जिससे मेंथा तेल और क्रिस्टल बोल्ड के दाम घटने की संभावना है। पिछले दस दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रिस्टल बोल्ड की कीमतों में करीब पांच डॉलर प्रति किलो की गिरावट आकर भाव 32-33 डॉलर प्रति किलो रह गए हैं। एसेंशियल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष जुगल किशोर ने बताया कि क्रिसमस की छुट्टियों के कारण मध्य जनवरी तक अमेरिका और यूरोपीय देशों के आयातकों की मांग कम रहेगी। इस दौरान नए निर्यात सौदे सीमित मात्रा में ही होंगे। इसीलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रिस्टल बोल्ड की कीमतों में गिरावट आई है। पिछले दस दिनों में ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रिस्टल बोल्ड की कीमतों में पांच डॉलर की गिरावट आकर भाव 32-33 डॉलर प्रति किलो (सीएंडएफ) रह गए। घरेलू बाजार में क्रिस्टल बोल्ड के दाम घटने के कारण निर्यातकों को इन भाव में ज्यादा लाभ हो रहा हैं। शुक्रवार को दिल्ली में क्रिस्टल बोल्ड का भाव घटकर 1,375 रुपये प्रति किलो रह गया जबकि रुपये के मुकाबले डॉलर 45.34 के स्तर पर रहा। उत्तर प्रदेश मेंथा उद्योग एसोसिएशन के अध्यक्ष फूल प्रकाश ने बताया कि निर्यात मांग कमजोर रहने से अगले पंद्रह-बीस दिन मेंथा तेल की कीमतों में सीमित घटबढ़ ही बनी रहने की संभावना है। लेकिन चालू सीजन में मेंथा तेल का उत्पादन कम हुआ है तथा करीब 50 फीसदी माल बाजार में आ चुका है। इसीलिए जनवरी मध्य के बाद निर्यातकों के साथ ही घरेलू फार्मा कंपनियों की मांग बढऩे से मेंथा तेल के दाम बढऩे की संभावाना है। चालू फसल सीजन में देश में मेंथा तेल का उत्पादन पिछले साल के 32-33 हजार टन से घटकर 27-28 हजार टन रहने का अनुमान है। चंदौसी मंडी स्थित ग्लोरियस केमिकल के डायरेक्टर अनुराग रस्तोगी ने बताया कि मांग कमजोर होने से पिछले तीन-चार दिनों में मेंथा तेल की कीमतों में 25 रुपये की गिरावट आकर भाव 1,220-1225 रुपये प्रति किलो रह गए। कीमतों में गिरावट आने से उत्पादक मंडियों में मेंथा तेल की दैनिक आवक भी घटकर 350-400 ड्रम (एक ड्रम-180 किलो) की रह गई है। ज्यादातर माल स्टॉकिस्टों के पास है इसीलिए भाव घटते ही स्टॉकिस्ट बिकवाली कम कर देते हैं।भारतीय मसाला बोर्ड के अनुसार चालू वित्त वर्ष 2010-11 के पहले सात महीनों (अप्रैल से अक्टूबर) के दौरान मेंथा उत्पादों के निर्यात में 14 फीसदी की गिरावट आई है। इस दौरान निर्यात घटकर 10,500 टन का ही हुआ है। जबकि पिछले साल की समान अवधि में 12,175 टन का निर्यात हुआ था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर जनवरी महीने के वायदा अनुबंध में मेंथा तेल की कीमतों में शुक्रवार को करीब 16 रुपये की गिरावट आकर भाव 1,124 रुपये प्रति किलो रह गए।बात पते कीचालू वित्त वर्ष 2010-11 के पहले सात महीनों (अप्रैल से अक्टूबर) के दौरान मेंथा उत्पादों के निर्यात में 14 फीसदी की गिरावट आई है। इस दौरान निर्यात घटकर 10,500 टन का ही हुआ है। जबकि पिछले साल की समान अवधि में 12,175 टन का निर्यात हुआ था। (Business Bhaskar Hindi)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें