Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
08 अप्रैल 2010
महंगाई पर मुख्यमंत्रियों से चर्चा करेंगे पीएम
नई दिल्ली। आसमान छूती महंगाई से परेशान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह गुरूवार को मुख्यमंत्रियों के कोर ग्रुप के साथ जरूरी चीजों की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने के उपायों पर चर्चा करेंगे। उधर, वामदलों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ महंगाई के मुद्दे पर मोर्चा खोलते हुए जेल भरो आंदोलन का ऎलान किया है। गौरतलब है कि केन्द्र सरकार ने महंगाई पर नजर रखने और बढ़ती मुद्रास्फीति को रोकने के उपाय सुझाने के लिए फरवरी में 10 प्रमुख राज्यों के मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ केबिनेट मंत्रियों को शामिल कर एक उच्चस्तरीय कोर कमेटी का गठन किया था। इसमें आंध्र, असम, बिहार, पश्चिम बंगल, पंजाब, गुजरात, हरियाणा, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के सीएम शामिल हैं। केन्द्र की तरफ से इसमें वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी के अलावा कृषि मंत्री शरद पवार और योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया हैं।पीएम ने स्वीकार किया कि देश महंगाई की समस्या का सामना कर रहा है और राजनीतिक दलों को इस मुद्दे पर आंदोलनकारी रवैया नहीं अपनाने की जगह इसका समाधान करने में मदद देनी चाहिए। महंगाई के मुद्दे पर वामपंथी दलों के जेल भरो आंदोलन शुरू करने के निर्णय पर प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे पास महंगाई की समस्या है। लेकिन मैं यह नहीं मानता कि यह समस्या आंदोलन करके दूर की जा सकती है। देश में कई राजनीतिक पार्टियां हैं और सभी पार्टियों को अपने ज्ञान, अनुभव और विवेक का उपयोग करके इस समस्या को सुलझाने में मदद करनी चाहिए। वामदलों को देशव्यापी आंदोलनबढ़ती महंगाई के मुद्दे पर केन्द्र से नाराज चल रहे वामपंथी दलों ने आज देशव्यापी आंदोलन का आह्वान किया है। माकपा, भाकपा समेत अन्य वामदलों ने पूरे देश में जेल भरो आंदोलन की घोषणा की है। कोलकाता, पटना में इसका खासा असर देखा जा रहा है। लेफ्ट कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। लेफ्ट का कहना है कि यदि सरकार ने हमारी मांगे नहीं मानी तो आंदोलन और तेज होगा। (पत्रिका)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें