Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
06 फ़रवरी 2010
मंहगाई के लिए राज्य दोषी नहीं : नवीन पटनायक
नई दिल्ली। उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को कहा कि महंगाई एक ‘राष्ट्रीय समस्या’ है और इससे केंद्र सरकार को निपटना चाहिए। खाद्यान्नों की बढ़ती कीमतों से निपटने के लिए मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेने आए पटनायक ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "यह एक बड़ी राष्ट्रीय समस्या है। इसके लिए राज्यों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता।" मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्नों का आवंटन बढ़ाने की मांग की।पढ़ें : दुख भरे दिन बीते रे भैय्या...कीमतें होंगी कमगैर कांग्रेसी राज्यों के कई मुख्यमंत्रियों ने बढ़ती कीमतों के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि केंद्र सरकार की नाकामी का दोष राज्यों पर थोपना दुर्भाग्यपूर्ण है। केरल के मुख्यमंत्री वी।एस.अच्युतानंदन ने कहा कि चावल, गेंहू और चीनी जैसी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में केंद्र सरकार के सुधार नहीं करने के कारण महंगाई बढ़ रही है। गौरतलब है कि पूरे देश में खाद्य पदार्थों की कीमतें आसमान छू रही हैं और मंहगाई कम करने में केंद्र सरकार नाकाम रही है। (थे हिन्दी)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें