Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
19 दिसंबर 2009
चावल की सरकारी खरीद तीन फीसदी ज्यादा
नई दिल्ली। चालू खरीद सीजन में चावल की सरकारी खरीद में तीन फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के सूत्रों के अनुसार अभी तक न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 140।21 लाख टन चावल की सरकारी खरीद हो चुकी है जबकि पिछले साल की समान अवधि में 136.13 लाख टन की ही हुई थी। अभी तक की कुल सरकारी खरीद में पंजाब का योगदान सबसे ज्यादा है। पंजाब की मंडियों से 92.50 लाख टन चावल की खरीद हो चुकी है जो कि पिछले साल के 80.96 लाख टन से ज्यादा है। हरियाणा से अभी तक 17.98 लाख टन चावल की खरीद हो चुकी है जबकि पिछले साल इस समय तक 13.54 लाख टन की ही हुई थी। उत्तर प्रदेश की मंडियों से अभी तक 82 हजार टन चावल की ही खरीद हुई है जबकि पिछले साल इस समय तक 1.21 लाख टन की हो चुकी थी। (ब्यूरो) (बिज़नस भास्कर)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें