Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
28 दिसंबर 2009
एशियाई रबर वायदा में 1.5फीसदी की तेजी
एशिया में रबर के वायदा भाव 1.5 फीसदी तेजी के साथ 15 महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। क्रूड ऑयल में तेजी और सट्टेबाजी की खरीद से डॉलर में आई मजबूती के कारण रबर की बढ़ोतरी को समर्थन मिला है। टोक्यो कमोडिटी एक्सचेंज में आरएसएस-3 रबर बेंचमार्क जून वायदा भाव 1.4 येन बढ़त के साथ 276.3 येन प्रति किलोग्राम रहे। दिन के कारोबार में एक समय इसने 278.9 येन प्रति किलो के स्तर को भी छुआ जो सितंबर 2008 के बाद सबसे ज्यादा है। वहीं, शंघाई फ्यूचर्स एक्सचेंज में बेंचमार्क मार्च सौदा 110 युआन की बढ़त के साथ 23,450 युआन प्रति टन रहा। दिन में एक समय यह 14 महीनों के ऊपरी स्तर 23,605 युआन प्रति टन पर भी पहुंचा। थाईलैंड के एग्रीकल्चरल फ्यूचर्स एक्सचेंज में रबर 0.05 थाई बाट की तेजी के साथ 96.20 थाई बाट प्रति किलो रहा, कारोबार के दौरान इसने 97 थाई बाट प्रति किलो के स्तर को भी छुआ। टोक्यो स्थित ओकाची कॉरपोरेशन के एक ब्रोकर ने कहा कि संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को ज्यादा रुचि नहीं दिखाई, लेकिन सट्टेबाजों की खरीद से रबर की कीमतें नई ऊंचाई पर पहुंची। उन्होंने कहा कि कीमतें फिलहाल मौजूदा स्तर के आसपास ही रहेंगी। कई प्रमुख रबर उत्पादक क्षेत्रों में कारोबारियों ने शुक्रवार को कारोबार नहीं किया क्योंकि इंडोनेशिया, मलेशिया, सिंगापुर और भारत जैसे प्रमुख देशों में क्रिसमस की छुट्टी के कारण कारोबार बंद रहा। न्यूयॉर्क मर्क्ेटाइल एक्सचेंज में गुरुवार को क्रूड ऑयल के भाव तीन सप्ताह की ऊंचाई 78.05 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए। वहीं, येन डॉलर के मुकाबले कमजोर रहा जिससे रबर की कीमतों को समर्थन मिला। इंडोनेशिया की यात्रा के बाद थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री ने हाल ही में कहा था कि रबर में जारी मौजूदा तेजी को देखते हुए थाई सरकार रबर निर्यात शुल्क में 5 से 7 थाई बाट प्रति किलोग्राम तक की बढ़ोतरी करने पर विचार कर रही है। (बिज़नस भास्कर)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें