Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
03 दिसंबर 2009
चीनी मिलों ने गन्ने की कीमत 10 रुपये और बढ़ाई
नई दिल्ली।। उत्तर प्रदेश में चीनी मिलों ने गन्ना खरीद मूल्य 10 रुपये बढ़ाकर 200 से 205 रुपये प्रति कुं तल करने का फैसला किया है। इससे पहले मिलों ने सामान्य गन्ने के लिए 190 रुपये और जल्दी पकने वाले गन्ने के लिए 195 रुपये प्रति कुंतल की पेशकश की थी, लेकिन गन्ना किसान नहीं माने और उनका आंदोलन जारी था। अब नए मूल्य घोषित होने के बाद महीने भर से अधिक समय से चल रहा आंदोलन खत्म होने और इस भाव पर गन्ने की आपूर्ति बढ़ने की उम्मीद है। यूपी शुगर मिल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सी।बी. पटौदिया ने बताया, 'हमने कीमत 10 रुपये तक बढ़ाने का फैसला किया है, क्योंकि इससे पहले घोषित कीमत पर किसान हमें गन्ने की आपूर्ति करने के बजाय खांडसारी और गुड़ बनाने वालों को गन्ना बेच रहे हैं।' उल्लेखनीय है कि देश के दूसरे सबसे बड़े चीनी उत्पादक राज्य यूपी में मिलों ने एक महीने से भी कम समय में तीसरी बार गन्ने का खरीद मूल्य बढ़ाया है और यह सरकार द्वारा सुझाए गए 165-170 रुपये से 35 रुपये अधिक है। पटौदिया ने कहा, 'अब हम गन्ने की आपूर्ति बढ़ने की उम्मीद कर रहे हैं।' उन्होंने कहा कि कल तक राज्य में 90 में से 84 निजी मिलों ने पेराई शुरू कर दी है। राज्य में कुल 132 चीनी मिले चालू हालत में हैं। (नव भारत)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें