Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
20 नवंबर 2009
गन्ना कीमतों को लेकर लोकसभा में हंगामा
शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन भी गन्ना किसनों के नाम रहा। नई गन्ना कीमत नीति को लेकर आज भी संसद में विपक्षी पार्टियों का हंगामा जारी रहा इस कारण संसद की कार्रवाई दोपहर 12 बजे तक और फिर सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई. उधर राज्यसभा में भी यही हाल रहा. इससे पहले कल गन्ना अध्यादेश को लेकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी. गन्ना अध्यादेश को लेकर लोकसभा का शीतकालीन सत्र का पहला दिन हंगामेदार रहा. सुबह दोनों सदनों की बैठक के शुरू में ही विपक्ष ने यह मुद्दा उठाना चाहा और हंगामें के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई. (आज तक)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें