Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
28 अक्टूबर 2009
विदेश में नेचुरल रबर के दाम नई ऊंचाई छूने को तैयार
वैश्विक मांग में बढ़ोतरी, क्रूड ऑयल के भाव बढ़ने और थाईलैंड और इंडोनेशिया में कमजोर सप्लाई के चलते टोक्यो कमोडिटी एक्सचेंज में नेचुरल रबर के भाव इस वर्ष के आखिर तक 250 येन प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकते हैं। टोक्यो कमोडिटी एक्सचेंज में आरएसएस-3 रबर बेंचमार्क वायदा फिलहाल करीब 230 येन प्रति किलोग्राम चल रहा है जो गत वर्ष अक्टूबर के बाद सबसे ज्यादा है। दिसंबर में यह 100 येन प्रति किलोग्राम था जिसमें अब तक 130 येन तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। विश्लेषकों का कहना है कि आने वाले सप्ताहों में भी रबर की यह तेजी जारी रह सकती है। सिंगापुर स्थित फिलिप फ्यूचर्स में एशियन कमोडिटीज के मैनेजर अवतार संधू ने कहा कि संस्थागत फंडों की खरीद के चलते रबर की कीमतों में तेजी का रुख है। उन्होंने कहा कि इस साल के अंत तक कीमत 250 येन प्रति किलोग्राम के स्तर को छू सकती हैं क्योंकि रबर और क्रूड ऑयल जैसी कमोडिटीज की ओर फंड लौट रहे हैं। टोक्यो स्थित ओकाची कॉरपोरेशन के ब्रोकर निक नग ने कहा कि टोकम में लांग पोजीशन रबर वायदा में 38 फीसदी सौदे संस्थागत फंडों ने किए हैं।यदि क्रूड ऑयल 85 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को छूता है तो रबर वायदा 250 येन प्रति किलोग्राम के पार जा सकता है। क्रूड ऑयल ने एक सप्ताह पहले 82 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार किया और फिलहाल यह 78.78 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है। उन्होंने कहा कि रबर के भावों में थोड़े समय के लिए मामूली गिरावट आ सकती है, लेकिन बाद में यह फिर से तेजी की राह पकड़ सकती हैं। टोकम में रबर 50 दिन वायदा 202.60 येन और 200 दिन वायदा 168.43 येन प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है।थाईलैंड की सबसे बड़ी नेचुरल रबर उत्पादक कंपनी वोन बंडिट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर पोंगसाक कर्दवोंगबंडित ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था बहुत तेजी से नहीं बढ़ रही है, लेकिन इसमें सुधार जरूर हो रहा है। टायर एवं रबर की मांग बढ़ रही है। नेचुरल रबर उत्पादक देशों के संगठन के वरिष्ठ अर्थशास्त्री जोम जैकब ने कहा कि भारत और चीन में टायरों की तेज खपत से रबर की कीमतों को बढ़ावा मिल रहा है। (बुसिएंस भास्कर)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें