Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
31 अक्टूबर 2009
अमेरिका में मौसम सुधरने से सीबॉट में सोयाबीन वायदा नरम
अमेरिका में सोयाबीन और मक्का के उत्पादक क्षेत्र मिडवेस्ट क्षेत्र में मौसम सुधरने से इनके दाम फ्यूचर बाजार में नरम दिखाई दिए। गुरुवार को तेजी आने के बाद बिकवाली का दबाव आ गया। अमेरिका में आर्थिक सुधार संबंधी चिंता उस समय कुछ कम हो गई जब तीसरी तिमाही के आंकड़ों ने अनुमान से कहीं बेहतर तस्वीर पेश की। अमेरिका में तीसरी तिमाही की आर्थिक विकास दर 3.5 फीसदी रही। इससे अनाज समेत सभी बाजारों में तेजी का रुख बना। कच्चा तेल महंगा होने से भी अनाजों की तेजी को बल मिला। नेशनल आस्ट्रेलिया बैंक के कमोडिटी प्रमुख टिम ग्लास ने कहा कि कई फसलों के लिए अभी भी आवश्यकता से ज्यादा नमी है। अभी भी बारिश हो रही है। हालांकि हालत पहले जैसे नहीं हैं। शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड (सीबॉट) में गेहूं के दिसंबर डिलीवरी भाव 0.5 फीसदी गिरकर 5.03 डॉलर प्रति बुशेल रह गए। गुरुवार को इसमें 1.8 फीसदी की तेजी आई थी। इससे पहले चार दिन तक इसमें लगातार गिरावट रही थी। आज की गिरावट के बाद गेहूं दिसंबर वायदा एक सप्ताह में 7 फीसदी गिर चुका है। नवंबर डिलीवरी सोयाबीन 0.61 फीसदी गिरकर 9.80 सेंट प्रति बुशेल रह गई। सोयाबीन की सप्लाई में सुधार होने के कारण इसकी तेजी थमी है। आज के माहौल में कोई खरीदार बड़ा सौदा करने से बच रहा है। नवंबर डिलीवरी सोयाबीन में अगले एक सप्ताह में 2 फीसदी की गिरावट आने की संभावना है। सीबॉट में दिसंबर डिलीवरी मक्का 0.25 फीसदी नरमी के साथ 3.79 डॉलर प्रति बुशेल रह गया। इसमें गुरुवार को 2.8 फीसदी की तेजी आई थी। मिसीसिपी क्षेत्र में बाढ़ आने से फसल को नुकसान होने की आशंका में तेजी का दौर बना था। लेकिन शुक्रवार को इसमें बिकवाली का दबाव आने से गिरावट का रुख बन गया। (बिज़नस भास्कर)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें