नई दिल्ली October 07, 2009
इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (इस्मा) के अध्यक्ष एवं गोदावरी बायोरिफाइनरिज लिमिटेड के संयुक्त प्रबंध निदेशक समीर सोमैया ने उत्तरी कर्नाटक के गन्ना उत्पादकों को वित्तीय मदद के तहत 5 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है।
इस इलाके के गन्ना उत्पादक बाढ़ की चपेट में आने के कारण काफी संकट का सामना कर रहे हैं। गोदावरी बायोरिफाइनरिज लिमिटेड के प्रवक्ता के मुताबिक 5 करोड़ रुपये के यह वित्तीय सहायता गन्ना उत्पादकों को पहले से जारी वित्तीय मदद के अलावा दी जा रही है। इस मदद से 2500 एकड़ में गन्ने की खेती करने वाले किसानों को लाभ मिलेगा। (बीएस हिन्दी)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें