Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
11 सितंबर 2009
सस्ता हो रहा है खाने का तेल
नई दिल्ली, 11 सितंबर। चीनी के दामों में भले ही बढोत्तरी हुई है, लेकिन खाने का तेल जरूर सस्ता हो रहा है। पिछले 20 दिनों में सोयाबीन का तेल 6 से 8 रूपए तक सस्ता हुआ है, वहीं मूंगफली का तेल 4 रूपए लीटर तक सस्ता हो गया है। मानसून के मेहरबान होने से इस साल मघ्य प्रदेश में सोयाबीन की बम्पर फसल की उम्मीद जताई जा रही है। इससे खाने का तेल रोज ही सस्ता हो रहा है। कारोबारी अच्छी फसल को इसकी सबसे बडी वजह बता रहे है। सिर्फ सोयाबीन का तेल ही नही बल्कि मूंगफली के तेल में भी नरमी का रूख है। वजह है जोरदार पैदावार और मांग में कमी। माना जा रहा है कि त्यौहारो के मौसम में खाने के तेल की कीमतों में तेजी की उम्मीद बहुत कम है। (खास ख़बर)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें