Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
06 मई 2009
सुस्ती के बावजूद कॉयर उत्पादों के निर्यात में पांच फीसदी बढ़त
कॉयर उत्पादों के निर्यात में मूल्य के लिहाज से वित्त वर्ष 2008-09 में पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 5.22 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई हैं जबकि मात्रा में इनका निर्यात सिर्फ 1.22 फीसदी बढ़ा।भारत से वित्त वर्ष 2008-09 के दौरान कुल 623.80 करोड़ रुपये के कॉयर उत्पादों का निर्यात किया गया। जबकि वित्त वर्ष 2007-08 में 592.88 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ था। मात्रा के हिसाब 1,89,858 टन कॉयर उत्पादों का निर्यात हुआ जो इससे पहले के वित्त वर्ष के मुकाबले 1.22 फीसदी अधिक है।भारतीय कॉयर बोर्ड के सचिव एम. कुमारा राजा ने बिजनेस भास्कर को बताया कि चालू वित्त वर्ष के दौरान कॉयर उत्पादों के निर्यात में मूल्य के लिहाज से 5.22 फीसदी बढ़ोतरी हुई हैं। उनका कहना है कि कॉयर उत्पादों का निर्यात मुख्य रूप से अमेरिका और यूरोप के देशों को किया जाता हैं। लेकिन बोर्ड इन उत्पादों के निर्यात के लिए मध्य- पूर्व के देशों में भी बाजार तलाश रहा हैं। उनका कहना है कि आर्थिक संकट के बावजूद इन उत्पादों के निर्यात में बढ़ोतरी होना इस उद्योग के लिए राहत की बात है। हालांकि आर्थिक संकट के चलते वर्ष 2008 की तीसरी तिमाही में इसके निर्यात में गिरावट आई थी। वित्त वर्ष 2008-09 के दौरान कॉयर मैट का निर्यात चार फीसदी बढ़कर 458.59 करोड़ रुपये का रहा। इस दौरान 80.93 करोड़ रुपये के 93479 टन कॉयर पिच का निर्यात किया गया। इसमें मूल्य की दृष्टि से 27 फीसदी और परिमाण की दृष्टि से 12 फीसदी का इजाफा हुआ। रबर कॉयर का निर्यात 35 फीसदी बढ़कर 11.47 करोड़ और कॉयर जियोटैक्सटाइल्स का निर्यात आठ फीसदी बढ़कर 15.57 करोड़ रुपये का हुआ। वहीं कॉयर फाइबर निर्यात में मूल्य और परिमाण दोनों की दृष्टि से वृद्धि हुई है। इस दौरान मूल्य की दृष्टि से 36 फीसदी बढ़कर 16.63 करोड़ रुपये और मात्रा के लिहाज से 20 फीसदी बढ़कर 13372 टन कॉयर फाइबर का निर्यात हुआ।आडिथी एक्सपोर्ट के डी.एल. मारन ने बताया कि चीन की अधिक मांग से जनवरी और फरवरी में कॉयर फाइबर का निर्यात काफी बढ़ा है। बोर्ड के आंकडों के अनुसार चालू वर्ष के मार्च में पिछले माह के मुकाबले कॉयर उत्पादों के निर्यात में मूल्य और परिमाण दोनों की दृष्टि से गिरावट आई है। मार्च माह में 45.03 करोड़ के कॉयर उत्पादों का निर्यात किया गया जो फरवरी माह के 48.36 करोड़ रुपये से 6.88 फीसदी कम है। परिमाण की दृष्टि से मार्च में 15618 टन का निर्यात हुआ। जबकि फरवरी महीने में 16032 टन का निर्यात हुआ था। वहीं कॉयर रस्सी और कॉयर कल्र्ड के निर्यात में मूल्य की दृष्टि से दोनों में 17 फीसदी की बढ़ोतरी हुई हैं। वहीं कॉयर के धागे के निर्यात में 30 और कालीन के निर्यात में 50 फीसदी की गिरावट आई हैं। (Business Bhaskar)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें