Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
05 नवंबर 2008
मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 5 परसेंट चढ़ा
न्यूयॉर्क/लंदन : मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड में जमकर खरीदारी देखी गई। निवेशकों ने डॉलर पर पैसे लगाने की जगह कमोडिटी और शेयर का रास्ता चुना। साथ ही अमेरिकी चुनाव में मतदान के बाद अब उन्हें उम्मीद है कि राजनीति में अस्थिरता का दौर खत्म होगा। कुल मिलाकर कमोडिटी के लिए इन्हें अच्छा संकेत माना गया। देर रात अमेरिका में गोल्ड का स्पॉट रेट 756.80 डॉलर प्रति औंस था। सोमवार को गोल्ड 722.35 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था। यानी 4.8 परसेंट की बढ़त। कॉमेक्स पर गोल्ड की दिसंबर डिलिवरी का भाव 30.50 डॉलर ऊपर 757.30 डॉलर प्रति औंस पर रहा। यानी 4.2 परसेंट की बढ़त। (ET Hindi)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें