Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
02 नवंबर 2008
अक्टूबर में सोना 17% टूटा, 25 साल में रिकॉर्ड गिरावट
न्यूयॉर्क / लंदन : अक्टूबर का महीना शेयर मार्केट के लिए ही नहीं पिछले 25 सालों में गोल्ड मार्केट के लिए सबसे बुरा महज एक महीने में ही गोल्ड की कीमतों में 17 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई। 1983 के बाद पहली बार एक महीने के छोटे से पीरियड में गोल्ड इतनी तेजी से गिरा है। 1983 के फरवरी महीने में गोल्ड 18.2 परसेंट तक गिरा था। दरअसल, ग्लोबल फायनेंशियल क्राइसिस के माहौल और मजबूत होते डॉलर को देखते हुए इंवेस्टर किसी तरह का रिस्क लेने से कतरा रहे हैं। लिहाजा ज्यादा वॉलैटाइल असेट्स में इंवेस्ट करना प्रेफर कर कर रहे हैं। इस साल गोल्ड में 12 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई। आज जिस स्तर पर गोल्ड है वो साल के सबसे ऊंचे स्तर यानी 1,030.80 डॉलर प्रति औंस से काफी नीचे है। शुक्रवार को गोल्ड में 2 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार के 735.50 डॉलर प्रति औंस के मुकाबले शुक्रवार को गोल्ड 720.35 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता देखा गया। डॉलर और येन दोनों में शुक्रवार को तेजी देखी गई। और, अगर गोल्ड की बात करें तो इसमें डॉलर से उलट ट्रेंड देखा जाता है। जिसके चलते डॉलर के अलावा किसी और करेंसीहोल्डर के लिए गोल्ड महंगा होता जाता है। गोल्ड इस समय काफी सस्ता हो गया है। लिहाजा, इस समय इसमें इंवेस्टमेंट करना फायदे का सौदा हो सकता है। यानी 'इंवेस्टिंग इन गोल्ड इज स्टिल सेफ' । (ET Hindi)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें