Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
07 अक्टूबर 2008
डॉलर की मजबूती से प्लेटिनम स्त्रक्त्न गिरा
अमेरिका डॉलर की जारी मजबूती प्लेटिनम ही नहीं सोना व चांदी पर भी भारी पड़ रही है। सोने व चांदी में तो गिरावट है ही,प्लेटिनम रसातल की ओर चलता दिख रहा है। कच्चे तेल के दामों में जारी गिरावट से भी कीमती धातुओं के दामों में गिरावट आ रही है। विश्व बाजार में सोने के दाम अपने उच्चतम स्तर से 15 फीसदी कम हो गये है। साथ ही चांदी के दाम करीब 50 फीसदी गिर गये है। वहीं प्लैटिनम के दाम तीन साल के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। इस साल मार्च में इन तीनों धातुओं के दाम अपने उच्चतम स्तरों पर थे। उसके बाद से इनमें गिरावट का सिलसिला बना हुआ है। सबसे ज्यादा गिरावट प्लेटिनम के दामों में आई है। जिसके दाम 2290 डॉलर प्रति औंस के रिकार्ड से गिरकर 948 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए हैं। भारत में भी इसके दाम गिर रहे है। मल्टी कमॉडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में मई में प्लेटिनम वायदा शुरू हुआ था। उस समय प्लेटिनम जून वायदा के भाव 1740 रुपये प्रति ग्राम थे। अब अक्टूबर वायदा प्लेटिनम के भाव गिरकर 1550 प्रति ग्राम रह गए हैं। दूसरी ओर विश्व बाजार में चांदी के भी दाम लगभग 50 फीसदी तक कम हो गए हैं। इस साल मार्च में चांदी के दाम 21.38 डॉलर प्रति औंस थे जो इस समय कम होकर 11.24 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए हैं। साथ ही सोने के दाम अपने उच्चतम स्तर से 15 फीसदी कम होकर 928 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर है। ग्लोबल फाइनेंशियल मार्केट के डॉयरेक्टर भरत कुमार के अनुसार विश्व की अन्य मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में आई मजबूती के चलते धातुओं में निवेश कम हो रहा है।जिसके चलते इनमें गिरावट का रुख बना हुआ है। इस साल की शुरूआत से अब तक रुपये के मुकाबले डॉलर करीब 20 फीसदी मजबूत हो गया है। साथ ही कच्चे तेल के दाम 147 डॉलर प्रति बैरल से कम होकर 90 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए हैं। चांदी और प्लेटिनम का औद्योगिक उपयोग होने के कारण इनके दामों में ज्यादा गिरावट आई है। वैश्विक आर्थिक मंदी के चलते इन धातुओं की मांग में काफी कमी आई है। (Business Bhaskar)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें