कुल पेज दृश्य

22 फ़रवरी 2018

उत्तर के साथ मध्य भारत और महाराष्ट्र में बारिश और ओलावृष्टि की आशंका

आर एस राणा
नई दिल्ली। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों 23 से 26 फरवरी के दौरान देश के कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि होने की आशंका है। बेमौसम बारिश हुई तो ​फिर किसानों की मुश्किल बढ़ सकती है क्योंकि कई राज्यों में चना की नई फसल की आवक जहां चालू हो गई है, वहीं सरसों की फसल भी पककर लगभग तैयार है। बेमौसम ​बारिश या ओलावृष्टि की आशंका से चना के साथ ही गेहूं और दलहन की कीमतों में सुधार आ सकता है। 
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में उत्तर और मध्य भारत के साथ ही महाराष्ट्र के कई इलाकों में मौसम खराब रह सकता है, इस​ दौरान कुछेक जगहों पर बारिश के साथ ही ओलावृष्टि होने की भी आशंका है। महाराष्ट्र के साथ ही मध्य प्रदेश में जहां चना की नई फसल की आवक चालू हो गई है, वहीं पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में सरसों की फसल पककर लगभग तैयार हो चुकी हैं। ऐसे में बेमौसम बारिश या ओलवृष्टि हुई तो इन फसलों को नुकसान होगा।
मौसम विभाग के अनुसार 24 फीरवरी को उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की आशंका है। 24 से 26 फरवरी के दौरान महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। चालू महीने के शुरू में भी इन राज्यों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्ठि से रबी फसलों को नुकसान हुआ था।
मौसम विभाग के आगामी 24 घंटों में जम्मू—कश्मीर के पर्वतीय इलाकों के साथ हिमाचल प्रदेश में भी एक—दो स्थानों पर बारिश या ​बर्फबारी के आसार हैं। राजस्थान और सौराष्ट्र तथा कच्छ में कुछेक जगह बादल छाए रह सकते हैं।
मौसम विभाग के अनुसार ​बीते 24 घंटे के दौरान जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम तथा उत्तरी राजस्थान में कुछेक जगह हल्की तथा कई जगह मध्यम बारिश हुई है। उत्तर भारत के राज्यों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में अधिकतम तामपान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।...........   आर एस राणा

कोई टिप्पणी नहीं: