कुल पेज दृश्य

18 नवंबर 2017

सरसों की बुवाई राजस्थान में पिछड़ी, हरियाणा और एमपी में बढ़ी

आर एस राणा
नई दिल्ली। रबी तिलहन की प्रमुख फसल सरसों की बुवाई जहां प्रमुख उत्पादक राज्य राजस्थान में पिछे चल रही है, वहीं हरियाणा के साथ मध्य प्रदेश में बुवाई बढ़ी है। कृषि मंत्रालय के अनुसार चालू रबी में राजस्थान में सरसों की बुवाई अभी तक केवल 17.40 लाख हैक्टेयर में ही हो पाई है जबकि पिछले साल इस समय तक राज्य में 20.61 लाख हैक्टेयर में बुवाई हो चुकी थी।
हरियाणा में चालू रबी में सरसों की बुवाई बढ़कर 5.12 लाख हैक्टेयर में हो चुकी है जबकि पिछले साल इस समय तक राज्य में केवल 4.83 लाख हैक्टेयर में ही बुवाई हो पाई थी। उधर मध्य प्रदेश में सरसों की बुवाई बढ़कर चालू रबी सीजन में 6.32 लाख हैक्टेयर में हो चुकी है जबकि पिछले साल इस समय तक राज्य में केवल 5.21 लाख हैक्टेयर में ही बुवाई हो पाई थी।
उत्तर प्रदेश में सरसों की बुवाई 9.40 लाख हैक्टेयर में ही हुई है जबकि पिछले साल इस समय तक राज्य में 9.82 लाख हैक्टेयर में बुवाई हो चुकी थी। अन्य राज्यों में पश्चिमी बंगाल में 1.26 लाख हैक्टेयर में, गुजरात में 1.92 लाख हैक्टेयर में और असम में 1.16 लाख हैक्टेयर में सरसों की बुवाई हो चुकी है। मंत्रालय के अनुसार देशभर में सरसों की बुवाई अभी तक केवल 44.52 लाख हैक्टेयर में ही हुई है जबकि पिछले साल की समान अवधि में 46.84 लाख हैक्टेयर में बुवाई हो चुकी थी।  ...............  आर एस राणा

कोई टिप्पणी नहीं: